12:35 PM, 28-Apr-2026
सीएम योगी ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार की दोपहर में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
12:35 PM, 28-Apr-2026
मंत्री पंकज चौधरी का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री आगमन से पहले प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने माल्यार्पण कर मंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक डॉ. अवधेश सिंह, शैलेंद्र किशोर पांडेय, प्रदीप जायसवाल, पवन सिंह, डॉ. सोभानाथ यादव सहित कई नेता उपस्थित रहे।

12:34 PM, 28-Apr-2026
सीएम और राज्यपाल का काशी में आगमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 11:20 बजे वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री वीआईपी लाउंज में कुछ समय तक रुके और कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर जरूरी निर्देश दिए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गईं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
12:24 PM, 28-Apr-2026
PM Modi in Varanasi Live: काशी में पीएम मोदी का पल-पल इंतजार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पहुंचे कई दिग्गज
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज काशी आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं बरेका में जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पीएम के स्वागत के लिए काशी में मंत्रियों का जमावड़ा मंगलवार की सुबह से लगा है। एयरपोर्ट पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया गया।








