Police reached the set of ‘Anupama’ | ‘अनुपमा’ के सेट पर पहुंची पुलिस: शूट के बीच में एक्टर जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा, ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए
मनोरंजन

Police reached the set of ‘Anupama’ | ‘अनुपमा’ के सेट पर पहुंची पुलिस: शूट के बीच में एक्टर जतिन सूरी की गर्लफ्रेंड ने किया हंगामा, ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए

Spread the love


33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो अनुपमा के सेट पर हाल ही में बड़ा हंगामा हो गया। शो में राजा का किरदार निभा रहे एक्टर जतिन सूरी को पुलिस थाने में ले गई। जतिन पर उनकी गर्लफ्रेंड ने ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए गए है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मामला उस वक्त सामने आया जब शूटिंग के दौरान जतिन की गर्लफ्रेंड अचानक सेट पर पहुंच गई। उसने वहां मौजूद लोगों के सामने जतिन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। बात बढ़ने पर उसने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई।

शुरुआत में जतिन ने इन आरोपों से साफ इनकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है इस पूरे मामले पर अब तक शो के प्रोडक्शन हाउस या चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस अभी जांच कर रही है और फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

कई शोज में काम कर चुके हैं जतिन सूरी जतिन सूरी ‘अनुपमा’ में राजा की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार उन्हें घर-घर में पहचान दिला रहा है। जतिन सूरी इससे पहले कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। एक था राजा एक थी रानी और सौभाग्यवती भव: में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा वह शो निमकी मुखिया में डायमंड सिंह का किरदार निभा चुके हैं, जिसमें वह एक विधायक के बेटे के रोल में थे। साथ ही जतिन ने दो चुटकी सिंदूर शो में विलेन की भूमिका भी निभाई थी।

सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव साथ ही जतिन सूरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वे नियमित रूप से तस्वीरें और अपडेट पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 89.5k फॉलोअर्स हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *