Poonam Dhillon became Miss India while in school-स्कूलिंग करते-करते मिस इंडिया बन गई थीं पूनम ढिल्लों
ब्रेकिंग न्यूज़

Poonam Dhillon became Miss India while in school-स्कूलिंग करते-करते मिस इंडिया बन गई थीं पूनम ढिल्लों

Spread the love


Poonam Dhillon Birthday: 80 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लों का आज जन्मदिन है। पूनम ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की, जो सफल भी रहीं। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। अभिनेत्री ने अपने जीवन में काम और प्यार दोनों बेशुमार किया, लेकिन प्यार के मामले में उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। पूनम ढिल्लों पढ़ी लिखी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एमबीए और पीएचडी भी की है।

पूनम ढिल्लों का जन्म साल 1962 में कानपुर में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना में इंजीनियर थे और उनकी मां एक हाउस वाइफ थीं। पूनम शुरुआत से ही काफी खूबसूरत और होशियार थीं। उन्होंने साल 1977 में मिस इंडिया यंग का खिताब जीता था। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। साल 1978 में वह फिल्म ‘त्रिशूल’ में नजर आईं और इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘नूरी’ में काम किया।

पढ़ाई के बीच खत्म की थी फिल्म की शूटिंग

पूनम ने मिस इंडिया जीतने के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। जिस वक्त उन्हें ‘त्रिशूल’ में काम करने का मौका मिला। सिंगिंग शो ‘सा रे गा मा पा लिल चैंप्स’ में पूनम ढिल्लों ने अपनी पढ़ाई के साथ कैसे उन्होंने करियर पर ध्यान दिया, इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वह स्कूल में थी उस वक्त यश चोपड़ा ने अपनी पहली फिल्म ‘त्रिशूल’ का ऑफर उन्हें दिया था।

पूनम की तस्वीर देखकर ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह पूनम को ही अपनी फिल्म में लेंगे। इसके लिए यश चोपड़ा को पूनम के पिता को मनाना पड़ा था। अभिनेत्री ने कहा था, “उन्होंने मेरी फोटो देखी और वह मुझे और मेरे माता-पिता को समझाने आए थे। मैं उस वक्त सिर्फ साढ़े 15 साल की थी।”

प्यार के मामले में रहीं अनलकी

पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा की फिल्म से की थी और कुछ समय बाद ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। हालांकि पूनम ने इस खबर को महज एक अफवाह बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर राज सिप्पी के साथ काम किया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। राज पहले से ही शादीशुदा थे और रिपोर्ट्स की मानें तो पूनम उनसे शादी करना चाहती थीं। राज सिप्पी इस रिश्ते के लिए अपनी शादी नहीं तोड़ना चाहते थे इसलिए पूनम ने उनसे सारे नाते तोड़ दिए।

शादी में भी मिला धोखा

पूनम ने प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया के साथ शादी की थी, लेकिन उस शादी में भी पूनम को प्यार नसीब नहीं हुआ। कुछ समय बाद ही उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरू हो गया था। इस दौरान पूनम भी हांगकांग के बिजनेसमैन को डेट करने लगीं। ये रिश्ता भी लंबे समय तक चल नहीं पाया और पूनम साल 1997 में अपने पति से भी अलग हो गईं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *