Prateek Yadav Death News Live: ‘जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे’, प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश
होम

Prateek Yadav Death News Live: ‘जो कानून कहता है, परिवार कहता है, उसको मानेंगे’, प्रतीक के निधन पर बोले अखिलेश

Spread the love


10:47 AM, 13-May-2026

‘प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मृत्यु पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “प्रतीक यादव के देहांत की खबर सुनकर दुख हुआ है। उनका पोस्टमार्टम भी हुआ है। इसके बाद कारण पता लगेगा। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।”

10:29 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद: रागिनी सोनकर

सपा विधायक रागिनी सोनकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन का समाचार बहुत ही दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस विकट घड़ी में परिवारजनों को यह दुख सहने की ताकत प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’

10:26 AM, 13-May-2026

प्रतीक यादव के निधन पर बृज भूषण शरण सिंह ने जताया दुख

पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित  मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

10:23 AM, 13-May-2026

‘प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद’

सपा सांसद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

10:21 AM, 13-May-2026

सपा सांसद राजीव राय ने जताया दुख

सपा सांसद राजीव राय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘श्रद्धेय नेताजी के छोटे पुत्र प्रतीक यादव जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

10:20 AM, 13-May-2026

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जताया दुख

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत कष्टकारी है, दुःख के इस क्षण में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

10:07 AM, 13-May-2026

‘जीवन में बड़ा काम करना चाहते थे प्रतीक’

अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है। वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था। कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे।”

09:52 AM, 13-May-2026

कुंवर बृजेश सिंह ने जताया दुख

राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं कष्टप्रद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर सद्गति प्रदान करें।’ 

09:37 AM, 13-May-2026

‘यह एक बहुत ही दुखद घटना है’

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, BJP नेता अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही दुखद घटना है… ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।”

09:36 AM, 13-May-2026

KGMU लाया गया शव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU लाया गया है। प्रतीक का निधन लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *