माफिया अतीक अहमद का अकाउंट रहा सीता राम शुक्ला समेत 44 हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को थाने में हाजिरी लगाई है। इन हिस्ट्रीशटर ने शपथ में कहा कि, अपराध नहीं करुंगा और ना ही किसी अपराधी का सहयोग करुंगा। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना थाने में देंगे।
Trending Videos
पुलिस कमिशनर ने प्रयागराज मे हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डीसीपी अभिषेक भारती ने एसीपी को हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह के सत्यापन की निगरानी की ज़िम्मेदारी दी। रविवार को खुल्दाबाद थाना परिसर में सीता राम शुक्ला, बच्चा पासी समेत 21 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को तलब किया गया। वहीं, शाहगंज में 13 हिस्ट्री्शीटर और कोतवाली थाने में मोनू शाश्वत समेत 10 हिस्ट्रीशीटरों को थाने में हाजिरी के लिए बुलाया गया। थाने में आने के बाद इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की कुशलता लेने के के बाद सख्त हिदायत दी गई।
कहा कि अगर वह भविष्य में दोबारा अपराध करेंगे तो उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। लेकिन, अगर स्वयं में सुधार लाया जाए तो इससे राहत मिल सकती है। इसलिए वह स्वयं में सुधार लाएं और सामान्य जीवन व्यतीत करें। साथ ही आपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। बुलाने पर थाने में आकर हाजिरी लगाएं। ताकि पुलिस के समक्ष इनकी छवि ठीक हो सके। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधियों के बारे में पूछकर उसका रिकॉर्ड तैयार किया है। रविवार दोपहर सभी हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि कोई भी अपराध नहीं करेंगे, न ही किसी अपराधी का सहयोग करेंगे। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना थाने में देंगे तथा ईमानदारी से मेहनत कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करेंगे।
Spread the love Weather in UP: यूपी में नवंबर माह में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास हो रहा है। पूरे प्रदेश में नौ डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर सबसे ठंडा रहा। Source link
Spread the love 12:29 AM, 05-Dec-2025 Unnao News: संदिग्ध हालात में लगी आग से इंटर कॉलेज के अभिलेख जले संदिग्ध हालात में लगी आग से इंटर कॉलेज के अभिलेख जले और पढ़ें 12:29 AM, 05-Dec-2025 Shahjahanpur News: हवा में नापकर प्रस्तावित कर दिए बोर्ड परीक्षा के केंद्र, 100 आपत्तियां आईं शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की […]
Spread the love 12:30 AM, 17-Feb-2025 Kushinagar News: सीएचओ ने मरीजों का किया उपचार छितौनी। रविवार को न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। न्यू पीएचसी छितौनी में डॉक्टर की तैनाती नहीं होने के कारण दो सीएचओ ने आने वाले मरीजों का इलाज किया। और पढ़ें 12:30 AM, 17-Feb-2025 Lalitpur News: […]