Prayagraj : केंद्रीय कारागार के पास CNG सिलिंडर से लदे डीसीएम में रिसाव, मिर्जापुर हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
होम

Prayagraj : केंद्रीय कारागार के पास CNG सिलिंडर से लदे डीसीएम में रिसाव, मिर्जापुर हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

Spread the love


केंद्रीय कारागार नैनी के पास बुधवार शाम सीएनजी सिलिंडर से लदे डीसीएम में रिसाव होने लगा। इससे मिर्जापुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सामान्य किया। बीते आठ जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र में भी लीकेज की घटना हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केंद्रीय कारागार के समीप डीसीएम पहुंचा ही था कि तेज आवाज के साथ सिलिंडर में सीएनजी का रिसाव होने लगा। मालवाहक पर सिलिंडर से सफेद रंग की गैस निकलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। चालक गाड़ी छोड़कर दूर खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए यातायात को दोनों तरफ से रोक दिया। देखते-देखते वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने सिलिंडर को नियंत्रित किया। थोड़ी देर बाद यातायात बहाल किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक सीएनजी प्लांट से सीएनजी सिलिंडर लेकर एक मालवाहक शहर के एक पेट्रोल पंप पर जा रहा था। बीते आठ जुलाई को भी औद्योगिक क्षेत्र में लीकेज की घटना घट चुकी है। उक्त वक्त सीएनजी प्लांट से ही मालवाहक निकला था और अचानक वाहन में लदे सिलिंडर से लीकेज शुरू हो गया था।इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि लीकेज को देखते हुए 10 मिनट के लिए यातायात रोका गया था। स्थिति सामान्य होने पर यातायात बहाल किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *