Preity Zinta says she was actually crying during the shooting of Kal Ho Naa Ho | ‘कल हो ना हो’ में सच में रोई थीं प्रीति: एक्ट्रेस का खुलासा, फिल्म के दौरान पहले प्यार की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत
मनोरंजन

Preity Zinta says she was actually crying during the shooting of Kal Ho Naa Ho | ‘कल हो ना हो’ में सच में रोई थीं प्रीति: एक्ट्रेस का खुलासा, फिल्म के दौरान पहले प्यार की कार एक्सीडेंट में हुई थी मौत

Spread the love


13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘कल हो ना हो’ प्रीति जिंटा के करियर की अहम फिल्मों में शामिल है। इसकी गिनती ऑल टाइम फेवरेट रॉम-कॉम फिल्मों में भी की जाती है। हाल ही में प्रीति जिंटा ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘कल हो ना हो’ की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए बताया कि कैसे अधिकांश एक्टर्स शूटिंग के दौरान रो रहे थे। दरअसल, प्रीति ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने फैंस के लिए सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने फिल्म में नैना कैथरीन कपूर के रूप में प्रीति के अभिनय की सराहना की।

पीबीकेएस फैनाटिक नाम के एक यूजर ने फिल्म में निभाए प्रीति के रोल के लिए लिखा- ‘मैडम, जब भी मैं कल हो ना हो देखता हूं, मैं बच्चों की तरह रोता हूं। आपने नैना कैथरीन कपूर का किरदार बखूबी निभाया है। साथ ही एक सबक भी सीखा है कि प्यार का मतलब कभी-कभी जाने देना होता है।’ यूजर ने आगे उनसे सवाल पूछा कि जब आप 20 साल की शूटिंग के बाद कल हो ना हो देखती हैं तो क्या आप भी हमारी तरह रोती हैं?

प्रीति ने इसका जवाब देते हुए बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान पूरी टीम ऑफ स्क्रीन इमोशनल हो जाती थी। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि उस दौरान उन्होंने अपने पहले प्यार को खो दिया था और यह वास्तव में दिल तोड़ने वाला था।

प्रीति रिप्लाई में कहती हैं-, ‘हां, जब भी मैं इसे देखती हूं तो रोती हूं। जब हम इसे शूट कर रहे थे, मैं तब भी मैं रोई थी! मेरा पहला प्यार एक कार दुर्घटना में मर गया था, इसलिए यह फिल्म मुझे हमेशा अलग तरह से हिट करती है।’

मजेदार फैक्ट- ‘अधिकांश सीन्स में सभी एक्टर्स नैचुरली रो रहे थे…और अमन की मौत के सीन में सभी लोग कैमरे के सामने और पीछे भी रो रहे थे!’

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘कल हो ना हो’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म कमर्शियली और म्यूजिकली सक्सेफुल रही थी। इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।

प्रीति की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ से स्क्रीन पर अपना कमबैक करेंगी। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल भी हैं। बता दें कि प्रीति आखिरी बार 2018 में सनी देओल के साथ ही ‘भैयाजी सुपरहिट’ में नजर आई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *