संगीतकार और फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना के साथ इसी महीने विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। दोनों के परिवारों में इस ग्रैंड वेडिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह है। तैयारियां भी जोरों पर हैं।
.
सूत्रों के मुताबिक स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होगी। हालांकि, सोशल मीडिया पर पहले 19 और 20 नवंबर को शादी और सगाई की खबरें आई थीं।
करीब एक माह पहले इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान पलाश मुछाल ने खुद ही इस बात की घोषणा की थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था- स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी, क्योंकि “इंदौर मेरे अंदर बसता है।” संयोग से उस समय महिला क्रिकेट मैच के कारण स्मृति भी इंदौर में ही थीं।

पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना।
दोनों की कुलदेवी एक, उन्हें सौंपा पहला कार्ड यह शादी न केवल दो हस्तियों का मिलन है, बल्कि मारवाड़ी परम्पराओं का भी सम्मान है। दरअसल, मंधाना परिवार मूल रूप से राजस्थान के डीडवाना से हैं। उनकी कुलदेवी सुरल्या देवी हैं। यही कारण है कि विवाह का पहला निमंत्रण कार्ड डीडवाना स्थित उनकी कुलदेवी को भेजा गया है। मंधाना का परिवार मारवाड़ी समुदाय के माहेश्वरी समाज से आता है।
दिलचस्प बात यह है कि मंगेतर पलाश मुछाल भी माहेश्वरी समाज के हैं। उनकी कुलदेवी भी डीडवाना की सुरल्या देवी ही हैं। पलाश का परिवार भी राजस्थान से बाहर जाकर इंदौर में बस गया था। दोनों परिवारों ने अपनी जड़ों को बनाए रखा है और विवाह से पहले सबसे पहले अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लिया है।
वर्ल्ड कप के बाद वायरल हुई थीं तस्वीरें पलाश और स्मृति लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। महिला वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान पलाश मुंबई में मौजूद थे। टीम की जीत के बाद स्मृति और पलाश की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें दोनों ट्रॉफी के साथ खुशी का जश्न मनाते नज़र आ रहे थे।
पलाश की नई फिल्म ‘राजू बैंड वाला’ इस बीच पलाश मुछाल अपने नए प्रोजेक्ट फिल्म ‘राजू बैंड वाला’ के निर्देशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म बैंड बजाने वालों के जीवन, संघर्ष और भावनाओं पर आधारित है। इसमें ‘पंचायत’ फेम चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अविका गौर नायिका हैं। पलाश का कहना है कि वे हमेशा साफ-सुथरी और संदेश देने वाली फिल्मों का निर्माण करना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर की बहू बनेंगी क्रिकेटर स्मृति मंधाना

फिल्म निर्देशक, संगीतकार, लेखक, अभिनेता और गायक पलाश मुछाल ने शुक्रवार को इंदौर में घोषणा की कि वे जल्द ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। पलाश ने मुस्कुराते हुए कहा, “स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनेंगी। इंदौर मेरे अंदर बसता है।” पूरी खबर पढ़ें








