Prime Minister Narendra Modi podcast with computer scientist Lex Fridman
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

Prime Minister Narendra Modi podcast with computer scientist Lex Fridman

Spread the love


Narendra Modi Lex Fridman Podcast: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट में अपने प्रारंभिक जीवन, हिमालय की यात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और हिंदू राष्ट्रवाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित कई विषयों पर बात की। दोनों के बीच 3 घंटे तक बातचीत हुई।

41 साल के लेक्स फ्रिडमैन एक AI रिसर्च वैज्ञानिक हैं, जो अपने पॉडकास्ट “Lex Fridman Podcast” में मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू लेते हैं। X पर पॉडकास्ट को शेयर करते फ्रिडमैन ने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे प्रेरक और शक्तिशाली बातचीत और अनुभवों में से एक है।

पॉडकास्ट में भारत के लोकतंत्र पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जब मैं दुनिया के नेताओं से हाथ मिलाता हूं तो ऐसा मोदी नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीय करते हैं। मेरी ताकत मेरे नाम में नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीयों के समर्थन और देश की प्राचीन संस्कृति व विरासत में निहित है।’

पीएम नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्ट के दौरान पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, ‘एक प्रॉक्सी वॉर चल रहा है और यह कोई विचारधारा नहीं है। आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करने का काम चल रहा है। दुनिया में जहां भी कहीं आतंकी हमला होता है, कहीं न कहीं इसके सूत्र पाकिस्तान में अटकते हैं। यहां तक ​​कि 9/11 का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान में ही शरण लेकर बैठा हुआ था।’

शांति के लिए मैं खुद लाहौर गया था- मोदी 

मोदी ने आगे कहा, ‘दुनिया उनकी आतंकी मानसिकता को पहचान गई है। यह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए परेशानी का केंद्र बन चुका है। हमने उनसे लगातार कहा कि इस रास्ते से किसका भला होगा, आप आतंकवाद के रास्ते को छोड़ दीजिए। राज्य प्रायोजित आतंकवाद खत्म होना चाहिए। शांति प्रयासों के लिए मैं खुद लाहौर गया था। मैंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान को आमंत्रित किया था, ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें।’

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भी ये नहीं चाहते होंगे कि वे इस तरह के हिंसा और मार-काट के माहौल में रहें।

मोदी ने ट्रंप को बताया साहसी नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ “परस्पर विश्वास का संबंध” है और वे दोनों अपने-अपने देश के राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि मानते हैं। पॉडकास्ट में मोदी ने ट्रंप को एक साहसी नेता बताया, जो अपने फैसले खुद लेते हैं और अमेरिका के प्रति समर्पित हैं। मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जब पिछले साल उन पर एक बंदूकधारी ने हमला किया तब यह बात स्पष्ट रूप से दिखाई दी थी।

मोदी ने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल पर बात करते हुए कहा, ‘उनके दिमाग में एक स्पष्ट रोडमैप है, जिसमें हर कदम को अच्छी तरह बताया गया है ताकि वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें।’

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अर्जेंटीना के प्रधानमंत्री जेवियर मिलेई जैसी मशहूर राजनीतिक हस्तियों के अलावा, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, सैम ऑल्टमैन, मैग्नस कार्लसन और युवाल नोआ हरारी जैसी प्रमुख शख्सियतों का नाम भी शामिल है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *