Prime Minister Narendra Modi wished Rajinikanth on his birthday | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को किया बर्थडे विश: लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की; मोहनलाल, धनुष, कमल हासन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई
मनोरंजन

Prime Minister Narendra Modi wished Rajinikanth on his birthday | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत को किया बर्थडे विश: लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की; मोहनलाल, धनुष, कमल हासन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई

Spread the love


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

थलाइवा रजनीकांत आज 75 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घ आयु की कामना की है। साथ ही उन्होंने रजनीकांत के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर भी शुभकामना दी। उनके अलावा कमल हासन, धनुष, मोहनलाल समेत कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा,

QuoteImage

थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के खास अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनके प्रदर्शन ने पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है और उन्हें अपार प्रशंसा दिलाई है। उनका काम विभिन्न भूमिकाओं और शैलियों में फैला है, जो हमेशा नए मानक स्थापित करता रहा है। यह साल खास है क्योंकि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 50 साल पूरे किए हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

QuoteImage

मोहनलाल ने रजनीकांत को जन्मदिन और इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने की शुभकामना देते हुए लिखा है,

QuoteImage

प्रिय रजनीकांत सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सिनेमा में आपके 50 अद्भुत सालों का जश्न मनाते हुए, आपके मूल्यों, आपकी शक्ति और आपकी असाधारण व्यक्तित्व से कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपको हमेशा शांति, अच्छे स्वास्थ्य और असीमित खुशियों का आशीर्वाद दें।

QuoteImage

कमल हासन ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा,

QuoteImage

75 सालों का अद्भुत जीवन। 50 सालों का दिग्गज सिनेमा। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त रजनीकांत।

QuoteImage

रजनीकांत के पूर्व दामाद धनुष ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। धनुष ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे थलाइवा।’

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने भी उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर की है। केक कटिंग की तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने लिखा, मेरी जिंदगी, मेरे पापा, हैप्पी बर्थडे थलाइवा।

बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ रजनीकांत।

बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ रजनीकांत।

इन सेलेब्स ने भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं-

जैकी श्रॉफ ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर की है।

जैकी श्रॉफ ने रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर की है।

एक्टर वेंकट प्रभू ने भी रजनीकांत को बधाई दी है।

एक्टर वेंकट प्रभू ने भी रजनीकांत को बधाई दी है।

एक्टर एस.जे. सूर्या की रजनीकांत के लिए की गई पोस्ट।

एक्टर एस.जे. सूर्या की रजनीकांत के लिए की गई पोस्ट।

एक्ट्रेस- पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की पोस्ट।

एक्ट्रेस- पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की पोस्ट।

गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं रजनीकांत

बर्थडे के खास मौके पर रजनीकांत गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके नाम को लगातार इस्तेमाल और सर्च किया जा रहा है।

Source- Google Trend



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *