PSEB 10th Result 2025, Punjab Board 10th Result 2025 @www.pseb.ac.in LIVE Updates: पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2025 जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in के साथ-साथ Jansatta.com/education पर दिए गए PSEB 10th Result 2025 Direct Link से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएसईबी किसी भी वक्त पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
पिछले साल पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम को 18 अप्रैल के दिन जारी किया था लेकिन इस साल परीक्षा तिथियां आगे बढ़ने के चलते पिछली तारीख पर ही रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल की अवधि में आयोजित की थी, जिसमें 2,84,658 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़कों का पास प्रतिशत, लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी को साझा किया जाएगा। पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए पीएसईबी रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट डाउनलोड करने तक की हर जरूरी और लेटेस्ट अपडेट
Live Updates
Pseb.ac.in, Punjab Board 10th Result 2025 LIVE: कब जारी होंगे पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम ?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है और किसी भी वक्त पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।









