Punjabi Singer Gurmeet Mann Death Update Heart Problem | पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन: सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम से सुर्खियों में रहे, पेंडू अखाड़ों के किंग थे; पंजाब पुलिस में ASI थे – Ropar (Rupnagar) News
मनोरंजन

Punjabi Singer Gurmeet Mann Death Update Heart Problem | पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन: सोहरेयां दा पिंड और चंडीगढ़ इन रूम से सुर्खियों में रहे, पेंडू अखाड़ों के किंग थे; पंजाब पुलिस में ASI थे – Ropar (Rupnagar) News

Spread the love


पंजाबी लोक गायक गुरमीत मान। सिंगर प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। फाइल फोटो

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरमीत मान का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। करीबियों के मुताबिक उन्हें हार्ट प्रॉब्लम थी। 3-4 साल पहले उनको स्टंट भी डाले गए थे। जिसके बाद उन्होंने स्टेज शो करने कम कर दिए थे।

.

एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद पहले उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत न सुधरने पर रोपड़ के परमार अस्पताल में लाया गया। जहां किडनी डैमेज होने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

रोपड़ के रहने वाले गुरमीत मान को पेंडू अखाड़ों का किंग माना जाता था। ‘सोहरेयां दा पिंड’ और ‘चंडीगढ़ इन रूम’ से उन्हें काफी मशहूरी मिली। उनकी सिंगर प्रीत पायल के साथ जोड़ी मशहूर थी। इसके अलावा गुरमीत पंजाब पुलिस में सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) भी थे।

सिंगर गुरमीत मान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

सिंगर गुरमीत मान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

यहां जानिए कौन थे सिंगर गुरमीत मान…

  • रोपड़ जिले में जन्म, पंजाब पुलिस में भी काम किया: गुरमीत मान को उनकी सुरीली आवाज, मार्मिक गीतों और पंजाबी सभ्याचारक गीतों के लिए जाना जाता है। इनका जन्म रोपड़ जिले में हुआ। पंजाबी पेंडू सभ्याचार से जुड़े गीतों के कारण इनके अखाड़े लोगों का दिल छूते रहे। एक सिंगर के अलावा गुरमीत मान ने पंजाब पुलिस में अधिकारी के रूप में काम किया।
  • गुरमीत मान के ये गीत लोगों की जुबान पर रहे : गुरमीत मान ने कई ऐसे गीत दिए जो लोगों की जुबान पर रहे। इन एल्बम में ‘सोहरेयां दा पिंड’ और ‘चंडीगढ़ इन रूम’ शामिल हैं। गायिका प्रीत पायल के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। इनके गीतों में लव लैटर, बादल दे नीले कार्ड वांगूं तेरी फोटो सांभ के रखांगा, लोगों की जुबान पर रहा। गायन के अलावा, गुरमीत मान ने पंजाबी कॉमेडी, अभिनय और प्रोडक्शन में भी योगदान दिया।
  • प्रीत पायल के साथ सजती थी जोड़ी : गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी और उनके गाए गीत आज भी गांव-गांव में गूंजते हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। वायरल बयानी नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा- गुरमीत मान की कमी पंजाबी संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेगी। उनकी आवाज भले ही बंद हो गई हो, लेकिन उनकी यादें और गीत हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।
  • ऐसे सिंगर जिनको बार-बार सुनते थे लोग : सिंगर गुरमीत मान के साथ लंबे समय तक रहे रोपड़ के लखवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत बहुत ही नेक इंसान थे। उनको भी अचानक 9 अक्तूबर को सुबह उनके मैनेजर का फोन आया। उसने बताया कि गुरमीत मान नहीं रहे। उनकी मौत का पंजाबी इंडस्ट्री को बड़ा घाटा है। वो स्टेज के किंग थे। जो भी उनको एक बार सुन लेता था, वो बार-बार सुनता था।
पंजाबी सिंगर गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी।

पंजाबी सिंगर गुरमीत मान की जोड़ी प्रीत पायल के साथ काफी मशहूर थी।

गुरमीत मान के कॅरियर और परिवार के बारे में जानिए…

  • पत्नी सब इंस्पेक्टर रहीं: सिंगर गुरमीत मान अभी भी पुलिस में नौकरी कर रहे थे। रोपड़ पुलिस लाइन में बतौर एएसआई उनकी ड्यूटी थी। इनकी पत्नी भी रोपड़ में ही पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रही हैं। अभी वह रिटायर हैं।
  • बेटा कनाडा में, बेटी करती हैं हिंदी नाटक: सिंगर गुरमीत मान की साथी कलाकार पायल ने बताया कि गुरमीत मेरे लिए पिता के समान थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने उनको एक बेटी की तरफ भी संभाला। सिंगर पायल ने बताया कि गुरमीत मान के दो बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी। बेटा गौरव मान लंबे समय से कनाडा में सैटल है और वहीं पर नौकरी करता है। बेटी गुनाबी मान हिंदी नाटक करती हैं। अभी वो हिंदी-टॉलीवुड इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही हैं। नाटक करने के साथ वे गाती भी हैं।
  • पंजाबी फिल्म बनाने की कर रहे थे बात : दोस्त लखवीर सिंह ने बताया कि वह एजुकेशन डिपार्टमेंट में काम करते हैं। उनकी लगभग एक महीना पहले गुरमीत मान से मुलाकात हुई थी। तब वह उनसे पंजाबी फिल्म बनाने की बात कर रहे थे। इसको लेकर उन्होंने तैयारी भी कर ली थी। इसके बारे में गुरमीत ने उन्हें बताया भी था।
  • रोपड़ के कोटला निहंग में था लास्ट प्रोग्राम : लखवीर ने बताया कि गांव कोटला निहंग में उनका लास्ट प्रोग्राम था। मुझे डेट याद नहीं है, लेकिन ये जुलाई 2025 में था। यहीं धार्मिक स्थान पर वे 7वीं बार गाने के लिए आए थे। पहली बार उन्होंने यहां पर 2018 में गाया था। तब से कमेटी उनको हर साल बुला रही थी।

‘कार मारुती’ टाइटल से आई कैसेट से हिट हुई जोड़ी सिंगर गुरमीत मान के साथ गाने वाली को गायिका पायल ने यादों को ताजा करते हुए बताया कि 2003 से उन्होंने सिंगर गुरमीत मान के साथ गाना शुरू किया। इससे पहले वे सोलो गाती थीं। उस दौर में कैसेट चलती थी। उनको याद है कि रोपड़ में ही मिंटू ओबराय कैसेट डीलर थे। इनके दफ्तर के पास ही हमारे दफ्तर थे। यहीं पहली बार मिले थे। 2003 में पहली एल्बम साथ आई। ‘कार मारुती’ टाइटल से आई इस कैसेट ने उन्हें रातों-रात हिट कर दिया। उनको स्टेज शो मिलने लगे। वह पंजाब की पहली जोड़ी थी, जिसने परफार्म करके गाना शुरू किया था।

18 दिन में 5 कलाकारों का निधन, इंस्टा पर लिखा- पंजाब को किसकी नजर लगी गुरमीत मान के निधन पर यूजर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें याद करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा, “क्या हो गया पंजाब को”। दूसरे यूजर ने लिखा,”ये क्या हो रहा है दिन पे दिन पंजाब के लिए नई मौत”। तीसरे यूजर ने लिखा “ओम शांति, साडे पंजाब नू ही नजर लग गई”। एक अन्य यूजर ने लिखा,”क्यों पंजाब के गायकों को नज़र लग गई है…एक के बाद एक सब जा रहे हैं”।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *