{“_id”:”69d20425d6b496a6f009185a”,”slug”:”railway-timetable-released-for-eight-summer-special-trains-via-bareilly-2026-04-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Railway News: बरेली होकर आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू; देखें सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:12 PM IST
बरेली होकर आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने इन ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से गर्मी के सीजन में यात्रियों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने बरेली होकर चार जोड़ी यानी अप-डाउन आठ और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इनमें छह ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश से कोलकाता, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर के बीच किया जाएगा। दो गाड़ियां बठिंडा-वाराणसी के बीच चलाई जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ियों में टिकट बुकिंग खोल दी गई है।
Trending Videos
इन गाड़ियों का किया जाएगा संचालन
04312 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:20 बजे योग नगरी ऋषिकेश से चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:02 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी। 04311 कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 4:28 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:47 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 11:20 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 5:55 बजे बरेली आएगी और 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे चलने के बाद रात 8:47 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह नौ बजे चलने के बाद शाम 6:43 बजे बरेली आएगी और रात 1:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
04520 बठिंडा-वाराणसी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रात 8:50 बजे बठिंडा से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और शाम 5:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04519 वाराणसी-बठिंडा विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को वाराणसी से रात 8:40 बजे वाराणसी से चलने के बाद अगले दिन शाम पांच बजे बठिंडा पहुंचेगी।
Spread the love विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आगरा आगमन पर शुक्रवार को कश्यप-निषाद समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गंगाजल हाथ में लेकर एक संकल्प लिया कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज […]
Spread the love हाथरस में सहपऊ अंतर्गत सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 4 अक्तूबर सुबह दो बाइकों के भिड़ने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें जीजा और उनके दो साले एक बाइक पर थे और दूसरी बाइक पर दो अन्य लोग सवार थे। Source link
Spread the love {“_id”:”67b7f7a5d02b79b0a90d8cd2″,”slug”:”up-budget-2025-government-will-distribute-15-lakh-smart-phones-and-10-lakh-tablets-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Budget 2025: 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट बांटेगी सरकार, कौशल विकास में मिलेगी मदद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} – फोटो : amar ujala विस्तार उत्तर प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट वितरित करेगी। इसके लिए बजट में 4000 करोड़ रुपये […]