rajasthan ptet answer key 2025 out soon pdf download direct link ptetvmoukota2025.in PTET Result 2025
राज्य

rajasthan ptet answer key 2025 out soon pdf download direct link ptetvmoukota2025.in PTET Result 2025

Spread the love


राजस्थान PTET परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन दिनों आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 15 जून को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 2.73 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इनके लिए आंसर की का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। यह आंसर की वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से जारी की जाएगी। उत्तर पुस्तिका जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in से डाउनलोड की जाएगी।

कब जारी होगी आंसर की?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान पीटीईटी उत्तर कुंजी 2025 इसी महीने के चौथे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इसकी संभावित तिथि 20 से 30 जून के बीच है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र की PDF भी डाउनलोड करनी चाहिए। इससे वे अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकेंगे और अनुमान लगा पाएंगे कि उनका संभावित स्कोर कितना हो सकता है।

इन दो कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा

बता दें कि राजस्थान PTET 2025 परीक्षा 15 जून को राज्य के 736 केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से आयोजित हुई थी, जिसमें 2.73 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। यह परीक्षा 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय एकीकृत B.A.B.Ed./B.Sc.B.Ed. पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित हुई थी।

आंसर की जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?

राजस्थान पीटीईटी 2025 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर विजिट करें।

अब वेबसाइट के होम पेज पर आंसर की से जुड़ा लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।

अब पीडीएफ फाइल ओपन होगी। यही आसंर की है। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *