RAS भर्ती-2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू कल से:  सीनियर टीचर मैथ्स-साइंस कैंडिडेट्स को कल से भरना होगा डिटेल आवेदन फार्म – Ajmer News
शिक्षा

RAS भर्ती-2023 और असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू कल से: सीनियर टीचर मैथ्स-साइंस कैंडिडेट्स को कल से भरना होगा डिटेल आवेदन फार्म – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के अंतर्गत साक्षात्कार का तृतीय चरण कल यानी 19 मई से 28 मई 2025 तक होगा। इसी प्रकार सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत गृह विज्ञ

.

आयोग के अनुसार-साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर ऑनलाईन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां एवं दस्तावेजों की एक प्रति सेल्फ अटेस्टेड (मूल दस्तावेजों सहित) के साथ साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी।

इन्टरव्यू लेटर आयोग द्वारा ऑफलाइन रूप से नहीं भेजे जाएगे।साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

सीनियर टीचर भर्ती: मैथ्स-साइंस के अभ्यर्थियों को कल से भरने होंगे विस्तृत आवेदन

आवेदन प्रक्रिया और समय-सीमा राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के लिए गणित एवं विज्ञान विषय की विचारित सूचियों में सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन भरने की सूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 19 से 25 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक चलेगी। अभ्यर्थियों को अपने एसएसओ आईडी से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर ‘माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी’ के तहत आवेदन करना होगा।

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आवेदन पत्र भरने के बाद अभ्यर्थियों को इसकी दो प्रतियां प्रिंट कर संभाल कर रखनी होंगी। संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित तिथि और स्थान पर इन प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज और स्व-सत्यापित प्रतियां लेकर उपस्थित होना आवश्यक होगा। दस्तावेजों की जांच विभाग द्वारा की जाएगी, जिसकी सूचना विभाग द्वारा ही दी जाएगी।

चयन और नियुक्ति प्रक्रिया आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र माना जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आयोग परिणाम जारी करेगा और चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए विभाग को भेजे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *