russia ukraine war may stop soon donald trump phone call volodymyr zelenskyy after talks with russian president vladimir putin know its details
मनोरंजन

russia ukraine war may stop soon donald trump phone call volodymyr zelenskyy after talks with russian president vladimir putin know its details

Spread the love


Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इस कवायद में लगे हैं कि इसे खत्म किया जाए। इस मामले में बीते दिन उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से लगभग दो घंटे तक बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने सीजफायर के बिंदुओं पर चर्चा की थी। इसके बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से एक घंटे की बात की थी। इसके बाद उस बातचीत की डिटेल भी शेयर की है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की से हुई बातचीत को लेकर कहा कि इसका मकसद रूस यूक्रेन की मांगों और जरूरतों को एक साथ लाना था। उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे तक चली बातचीत में उन्होंने जेलेंस्की को पुतिन से हुई अपनी पिछली बातचीत के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की है।

आज की बड़ी खबरें

ट्रंप ने बातचीत के बाद क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से बातचीत के बाद कहा कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वोल्टेज से कहा है कि इस चर्चा का सही जानकारी शेयर की जाए।

पहले पुतिन और फिर ट्रंप की जेलेंस्की से बातचीत के चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका किसी संभावित युद्ध विराम या शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। हाल के दिनों में ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत को लेकर पहले ही कई तरह की हलचल हो चुकी हैं। ऐसे में राष्ट्रपति जेलेंस्की से उनकी बातचीत सीजफायर की ओर संकेत दे रही है। हालांकि अभी सीजफायर पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।

‘अगर रूस सीजफायर पर सहमत नहीं हुआ तो…’, अब पुतिन को डोनाल्ड ट्रंप ने दे दी वार्निंग

पुतिन ने ट्रंप से कही थी सैन्य सहायता बंद करने की बात

बता दें कि ट्रंप और पुतिन के बीच मंगलवार को करीब 2 घंटे की बातचीत हुई थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए 30 दिनों के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई थी। हालांकि पुतिन ट्रंप से यह भी कहा था कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन को सैन्य और खुफिया सहायता देना बंद नहीं करेंगे तो फिर सीजफायर नहीं हो पाएगा और टकराव जारी रहेगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़, सीजफायर के लिए माने पुतिन क्या हैं शर्तें ?

‘परमानेंट समाधान के साथ खत्म हो युद्ध’

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास यानी व्हाइट हाउस के मुताबिक दोनों नेताओं ने माना किया युद्ध खत्म होना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि इस युद्ध को स्थाई शांति के साथ समाप्त किया जाना चाहिए।

ट्रंप और पुतिन दोनों ने ही इस बात पर सहमति जताई है कि यूक्रेन और रूस को अपनी ऊर्जा और बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर हमले रोकने होंगे और उसके तहत एक ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर युद्ध विराम लागू किया जाए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *