Salman Khan exposes Tanya Mittal’s game | सलमान ने खोली तान्या मित्तल के गेम प्लान की पोल: वीकेंड का वार में बोले- अब भैया से सैंया तक तो नहीं जा सकतीं
मनोरंजन

Salman Khan exposes Tanya Mittal’s game | सलमान ने खोली तान्या मित्तल के गेम प्लान की पोल: वीकेंड का वार में बोले- अब भैया से सैंया तक तो नहीं जा सकतीं

Spread the love


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान तान्या मित्तल की क्लास लगाएंगे और उनके गेम प्लान की पोल खोलेंगे।

शो के नए प्रोमो में सलमान कहते दिखे – “तान्या, आपका नॉमिनेशन प्लान तो फेल हो गया। बिग बॉस ने तो आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप किया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थीं, उकसाना चाह रही थीं।”

उन्होंने आगे कहा – “लेकिन किसी को भी फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया तक तो जा नहीं सकतीं। अगर यही आपका गेम है, तो वाह! क्या गेम है आपका!”

सलमान की बात सुनकर तान्या काफी असहज दिखीं, जबकि अमाल इस पूरे माहौल पर हंस पड़े।

सलमान की बात सुनकर तान्या काफी असहज दिखीं, जबकि अमाल इस पूरे माहौल पर हंस पड़े।

सलमान का इशारा उस एपिसोड की ओर था, जब तान्या ने खुद को अमाल की बहन जैसे बताया था और सबके सामने उन्हें भाई कहा था।

वहीं, नॉमिनेशन को लेकर तान्या ने बिग बॉस से यह भी कहा था कि उन्हें अमाल और किसी एक कंटेस्टेंट में से चुनने का ऑप्शन दिया जाए, ताकि वो अमाल को नॉमिनेट करने का कारण बता सकें, लेकिन उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला।

बता दें कि इस हफ्ते पांच कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और फरहाना भट नॉमिनेट हुए हैं।

घर में हुई प्रणीत की वापसी

इसी बीच प्रणीत मोरे की बिग बॉस के घर में वापसी हुई। वह हेल्थ इश्यू की वजह से घर से बाहर गए थे। उनकी एंट्री से कुछ घरवाले खुश नजर आए, लेकिन फरहाना और तान्या उनसे दूर रहीं।

कैप्टन अमाल मलिक ने प्रणीत को कोई जिम्मेदारी नहीं दी। वहीं, घर का माहौल फिर गरम हो गया। फरहाना और अमाल के बीच झगड़ा हुआ।

अमाल ने फरहाना को अपनी प्लेट धोने को कहा। फरहाना ने मना कर दिया, जिससे कुनिका और फरहाना के बीच बहस हो गई। तान्या ने खुद प्लेट धो दी, जिस पर कुनिका नाराज हुईं और बोलीं कि तान्या सिर्फ फुटेज के लिए ऐसा करती हैं।

अगले दिन भी झगड़ा जारी रहा। फरहाना ने अमाल से शिकायत की कि कुनिका ने उन्हें नाश्ता नहीं दिया।

बाद में घर में ‘द प्रणीत मोरे शो’ हुआ, जिसमें फरहाना और तान्या को नहीं बुलाया गया। शो के दौरान प्रणीत ने तान्या को फेक कहा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *