Samantha Ruth Prabhu On 250cr Alimony Said I woke up And Wait for income Tax Team Naga Chaitanya Divorce South Adda
राज्य

Samantha Ruth Prabhu On 250cr Alimony Said I woke up And Wait for income Tax Team Naga Chaitanya Divorce South Adda

Spread the love


इस साल 2025 में पहला तलाक धनश्री और युजवेंद्र चहल का हुआ। दोनों ने 4 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। वो पिछले एक साल से अपने अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में थे। फाइनली 20 मार्च को कोर्ट में तलाक का फैसला हो गया। इस दौरान 4.75 करोड़ की एलिमनी की बात भी सामने आई है। ऐसे में आपको साउथ की उस अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं, जिसने 200 करोड़ की एलिमनी को लात मार दी और बीमारी में भी किसी का सहारा नहीं लिया। वो कोई और नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु हैं। उन्होंने एलिमनी की बात पर रिएक्शन भी दिया था। चलिए बताते हैं।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु ने नवंबर 2021 में नागा चैतन्य से अलग होने का ऐलान किया था। दोनों ने चार साल पुराना रिश्ता आपसी सहमति से खत्म किया था। इनका अलग होना फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ता खत्म होने के बाद एक्ट्रेस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे। उस समय कहा गया था कि नागा चैतन्य फैमिली शुरू करना चाहते थे लेकिन, एक्ट्रेस को मंजूर नहीं था बल्कि बाद में खुलासा हुआ था कि अभिनेत्री फैमिली प्लानिंग के लिए तैयार थीं और उनके लिए परिवार पहले आता है। वहीं, ये भी आरोप लगे थे कि वो करियर के लिए परिवार पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन पर 200 करोड़ की एलिमनी लेने का भी आरोप लगा था। इस पर उन्होंने खुद रिएक्शन दिया था।

एलिमनी की रकम को लेकर क्या बोली थीं सामंथा?

सामंथा एक बार करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अक्षय कुमार के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एलिमनी पर बात की थी। इस दौरान उनसे करण ने पूछा था कि उन्होंने अपने बारे में सबसे घटिया बात क्या पढ़ी थी? इस पर एक्ट्रेस ने 250 करोड़ की एलिमनी लेने के आरोप का नाम लिया था और कहा था, ‘मैं हर सुबह इस इंतजार में उठती और दरवाजा खोलती कि इनकम टैक्स की टीम आएगी और फिर मैं उन्हें दिखाती कि क्या सच है। यहां तो कुछ है ही नहीं।’ इतना कहकर वो हंसने लगती हैं।

एक्ट्रेस कहती हैं, ‘पहले तो लोगों को लगा कि मैंने एलिमनी ली है लेकिन, फिर लोगों को एहसास हुआ कि नहीं मैंने तो एलिमनी ली ही नहीं है।’ तलाक के बाद ट्रोलिंग को लेकर कहा था, ‘पहले मुझे लेकर ये अफवाह फैलाई गई कि मैंने इतने पैसे लिए। फिर कहानी बनाई कि मैंने प्री-नप साइन किया है तो मैं एलिमनी मांग ही नहीं सकती हूं। ये ब्यूटीफुल था।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि वो तलाक के बाद बुरी तरह से टूट गई थीं। लेकिन, अब वो पहले से ज्यादा मजबूत हो गई हैं। आपको बता दें कि सामंथा ने 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। उस साल की उनकी ये ग्रैंड वेडिंग रही थी।

नागा चैतन्य की दूसरी शादी

आपको बता दें कि नागा चैतन्य ने सामंथा से अलग होने के बाद पिछले साल 4 दिसंबर, 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला संग दूसरी शादी कर ली थी। दोनों एक-दूसरे को 2021 से डेट कर रहे थे। इस शादी के बाद एक्टर को काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। लोगों ने आरोप लगाया था कि उनका तलाक सामंथा नहीं बल्कि उनकी खुद की वजह से हुआ है।

घर वाले बनाना चाहते थे डॉक्टर, चुनी एक्टिंग की राह, बिना गॉडफादर के जमाई धाक, हीरो पर भी पड़ती हैं भारी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *