Samwad 2026 Day 1 Live: लखनऊ में सजा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; UP के भविष्य पर आज से महामंथन
होम

Samwad 2026 Day 1 Live: लखनऊ में सजा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; UP के भविष्य पर आज से महामंथन

Spread the love


06:21 AM, 18-May-2026

विकास का दृष्टिकोण

2 दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 3 दर्जन से अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत दर्जनों विषयों पर पर बात करेंगे। इस महा मंथन से जो विचार और समाधान निकलेंगे उनसे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। ये आयोजन राजधानी के द सेंट्रम होटल में 18 व 19 मई को सुबह 9 बजे से होगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य अतिथि होंगे।

05:53 AM, 18-May-2026

इंफ्रास्ट्रक्चर और इकॉनमी पर चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। अयोध्या से लेकर काशी कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क से लेकर निवेश सम्मेलनों तक, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य तय किया है। संवाद में इस विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। 

05:27 AM, 18-May-2026

Samwad 2026 Day 1 Live: लखनऊ में सजा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; UP के भविष्य पर आज से महामंथन

राजधानी लखनऊ आज और कल देश के चर्चित चेहरों, विचारों और विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेजी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का महाआयोजन ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026’ 18 मई से शुरू हो रहा है। सोमवार को पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा से होगी। पहले सत्र का आगाज सुबह नौ बजे विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश : कल, आज और कल विषय पर श्रोताओं से सीधा संवाद करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *