Shah Rukh Khan will meet legendary footballer Lionel Messi | शाहरुख खान लीजेंड फुटबॉलर लियोनल मेसी से मिलेंगे: एक्स पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी, फैंस बोले- प्लीज मेसी से अपना आईकॉनिक पोज कराएं
मनोरंजन

Shah Rukh Khan will meet legendary footballer Lionel Messi | शाहरुख खान लीजेंड फुटबॉलर लियोनल मेसी से मिलेंगे: एक्स पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी, फैंस बोले- प्लीज मेसी से अपना आईकॉनिक पोज कराएं

Spread the love


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 13 दिसंबर को कोलकाता में दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी से मिलेंगे। शाहरुख ने मेसी से मिलने की बात खुद कंफर्म की है।

एक्टर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वो साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ग्लोबल फुटबॉल आइकन के साथ स्टेज शेयर करेंगे।

शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- ‘इस बार मैं कोलकाता नाइट राइडर्स वाले मूड में नहीं हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि ये डे राइड पूरी तरह से ‘मेसी’ अंदाज में होगा। आपसे 13 तारीख को सॉल्ट लेक स्टेडियम में मिलते हैं।’

शाहरुख के इस ट्वीट के बाद फैंस दो दिग्गजों की मीटिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक फैन ने लिखा- ‘सर, आप बस आ जाइए। बंगाल की जनता उस दिन को सचमुच ‘मेसी’ वाला दिन बना देगी।’ एक फैन ने लिखा- ‘अपने-अपने क्षेत्रों के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स का मिलन।’ वहीं कुछ फैंस ने शाहरुख से मेसी को अपना आईकॉनिक पोज सिखाने की रिक्वेस्ट की।

बता दें कि लियोनल मेसी ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत भारत का दौरा कर रहे हैं। ये टूर तीन दिनों तक अलग-अलग शहरों में होगा। पहले वो कोलकाता जाएंगे,जहां वो पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद वो हैदराबाद में जाएंगे। यहां वो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 7v7 फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। इस मैच में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी खेलेंगे। शाम को मेसी के सम्मान में एक म्यूजिकल प्रोग्राम भी रखा जाएगा।

हैदराबाद के बाद मेसी मुंबई जाएंगे। वहां, भी वह एक चैरिटी के लिए पैसे जुटाने के लिए एक फैशन शो में हिस्सा लेंगे। मुंबई के बाद मेसी का टूर नई दिल्ली जाएंगे, जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और अरुण जेटली स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *