वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि पर भावुक हो गए। वो कानपुर रोड स्थित सीएमएस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। शुभांशु 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन पृथ्वी के चक्कर लगाने वाले राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में रवाना होने वाले दूसरे भारतीय बने।
Trending Videos
एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर दी है। लॉन्चिंग के दौरान शुभांशु के माता-पिता की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उन पर नाज है। इस मौके पर एसआईए इंडिया के अध्यक्ष डॉ. सुब्बा राव पावुलुरी ने कहा, ‘हमारे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जा रहे हैं। यह भारत के लिए एक महान दिन है।’
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Mother of IAF Group Captain & astronaut Shubhanshu Shukla, Asha Shukla, get emotional as she cheers for her son, who is part of the #AxiomMission4pic.twitter.com/YEWrVE3lfi
एक्सिओम मिशन का हिस्सा बने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के बारे में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। मैं उन्हें और उनके पूरे परिवार को बधाई देता हूं।
माता-पिता बोले- बहू ने निभाई बड़ी भूमिका
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला ने कहा कि यह हमारे और सभी के लिए गर्व का क्षण है। जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सभी को खुशी है कि इस देश का, इस त्रिवेणी नगर का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर पहुंचने जा रहा है। हम उसे अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेज रहे हैं। उसे हमारी बहू का पूरा समर्थन है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। उसने यहां सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Group Captain Shubhanshu Shukla’s father, Shambhu Dayal Shukla, says, “We are happy.”
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम उसके मिशन के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम बहुत खुश हैं। हमारा आशीर्वाद उसके साथ है और हम भगवान से भी प्रार्थना करते हैं कि उसका मिशन अच्छे से पूरा हो। उसके लिए लगाए गए सभी पोस्टर देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ, राज्य और हमारे देश का नाम रोशन कर रहा है। हमें उस पर गर्व है।
Spread the love प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के इरादे से आयोजित यूपी इंवेस्टर्स समिट में निवेश पर करार करने वाली कई कंपनियों ने जहां काम शुरू कर दिया है वहीं 3400 करोड़ वाले 43 बड़े निवेशक अपने उद्योग लगाने के लिए भूमि का इंतजार कर रहे हैं। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की प्रक्रिया राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की जनसंख्या संबंधी रिपोर्ट के बाद ही आगे बढ़ सकेगी। इसलिए पंचायतीराज विभाग ने आयोग ने छह सदस्यीय आयोग के गठन के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव पर मुहर कैबिनेट […]
Spread the love Missing children in UP:प्रदेश में गुमशुदा बच्चों को तलाशने के लिए प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इस व्यवस्था के बाद गायब हुए बच्चों को खोजने में तेजी आएगी। Source link