शिक्षा

SI भर्ती-2025 के फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट घोषित: 4019 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, 25 सितंबर तक जमा करना होगा आवेदन – Ajmer News

Spread the love


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर पद के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।

.

आयोग ने फिजिकल टेस्ट में 4019 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए हैं। इंटरव्यू डेट अभ्यर्थियों को बाद में बताई जाएगी। वेकेंसी 1015 पदों के लिए थी।

3 से 13 अगस्त तक हुआ था फिजिकल टेस्ट

आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम दिनांक 19 जून 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा 3 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था।

फिजिकल टेस्ट के बाद संबंधित सेवा नियमानुसार अनुसूचित क्षेत्र के 62 तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

फिजिकल टेस्ट के परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थी-

अनुसूचित क्षेत्र: 62 अभ्यर्थी गैर-अनुसूचित क्षेत्र: 3957 अभ्यर्थी कुल: 4019 अभ्यर्थी

25 सितंबर तक जमा करना होगा आवेदन-फॉर्म

सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरना होगा। इसके साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र अटैच कर 25 सितंबर 2026 तक आयोग को भेजना अनिवार्य होगा।

आयोग की ओर से अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच भर्ती विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और संबंधित सेवा नियमों के अनुसार की जाएगी। जो अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी नहीं करेंगे, उनकी उम्मीदवारी आयोग द्वारा रद्द की जा सकती है। पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

……..

पढें ये खबर भी….

SI भर्ती री-एग्जाम की तैयारी पूरी,2.18 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:11 जिलों के 666 सेंटर बनाए; 17 सितंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सितंबर 2026 को सब-इंस्पेक्टर/ प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन होगा। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के री-एग्जाम में 2.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। (पूरी खबर पढें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *