SIR: अंतिम मतदाता सूची में त्रुटियां, पिता का धर्म बदला, मृतक व बाहर रहने वालों के नाम भी शामिल
होम

SIR: अंतिम मतदाता सूची में त्रुटियां, पिता का धर्म बदला, मृतक व बाहर रहने वालों के नाम भी शामिल

Spread the love


अलगीढ़ प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों को सौंपी गई नवीनतम मतदाता सूची में विसंगतियां सामने आई हैं। कहीं मतदाताओं के पिता का धर्म बदल दिया गया है, तो कहीं मृतकों और शहर से बाहर रहने वालों के नाम भी सूची में दर्ज हैं।

राजनीतिक दल सूची का विश्लेषण कर रहे हैं और खामियां निकल रही हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का दावा है कि विसंगतियां केवल नामों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के डाटा में हैं। आरोप है कि किसी विशेष क्षेत्र में एक भी वोट नहीं काटा गया है। इसके विपरीत, कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक संख्या में वोट काट दिए गए हैं। बिना फॉर्म भरे ही नए नाम जोड़ दिए गए हैं।


मतदाता सूची में जो भी त्रुटियां सामने आ रही हैं, उनको सही करने की प्रक्रिया जारी है। अगर किसी मृतक का नाम सूची में है तो संभवत: परिजनों ने नाम दिया हो या उनकी मृत्यु एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई है। नाम हटवाने के लिए फर्म -7 भरा जा सकता है। सूची में अगर कोई खामी दिखाई देती है तो इसके लिए प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।– पंकज कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *