SIT Formed In Kolkata Rape Case | कोलकाता रेप मामले में SIT का गठन, ACP प्रदीप की अगुवाई में तेज होगी जांच
धर्म आस्था

SIT Formed In Kolkata Rape Case | कोलकाता रेप मामले में SIT का गठन, ACP प्रदीप की अगुवाई में तेज होगी जांच

Spread the love


Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप मामले में पुलिस की तरफ से पांच सदस्यीय SIT का गठन कर दिया गया है। कोलकाता के लॉ कॉलेज में 25 जून को गैंगरेप का एक मामला सामने आया था। पीड़िता का आरोप था कि कुछ लोगों ने जबरन उसे एक रूम में बंद किया और उसका रेप किया। दावा तो यहां तक हुआ है कि आरोपियों ने पीड़िता का एक वीडियो बनाया था और उसके जरिए धमकाया गया।

पुलिस ने अब तक क्या एक्शन लिया?

अभी इसी मामले में जांच को और ज्यादा तेज करने के लिए कोलकाता पुलिस ने एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की देखरेख में एक पांच सदस्य SIT का गठन कर दिया है। इस समय सभी आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। बड़ी बात यह है पुलिस ने इसी मामले में कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी अरेस्ट किया है, उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की दलील है कि जिस समय पीड़िता के साथ रेप किया गया था, पिनाकी कॉलेज कैंपस में मौजूद था और आरोपियों के कहने पर ही वो छात्रा को अकेला छोड़ गार्ड रूम से चला गया था।

TMC नेता मोनोजीत मिश्रा का कैंपस में था दबदबा

25 जून की रात को क्या हुआ?

वैसे इस मामले में पीड़ित ने भी पुलिस शिकायत में विस्तार से बताया है कि आखिर 25 जून की रात को उसके साथ क्या-क्या किया गया था। पीड़िता ने कहा था कि मुझे यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन मैंने साफ मना कर दिया और उन लोगों को पीछे धकेला। मैं उस समय खूब रोई थी, उनसे गुहार लगाई कि मुझे जाने दो, मैंने उन्हें यह तक बताया था कि मैं रिलेशनशिप में हूं, मेरा बॉयफ्रेंड हैं, मैं उससे प्यार करती हैं। लेकिन उन लोगों ने मेरी एक बात नहीं सुनी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने कॉलेज का मेन गेट बंद कर दिया था, वहां मौजूद गार्ड भी पूरी तरह असहाय था।

पीड़िता ने शिकायत में क्या बताया?

पीड़िता आगे कहती हैं कि वो लोग मुझे एक कमरे में ले गए। मैंने तो उनके पैर तक छुए, लेकिन किसी ने भी मुझे वहां से जाने नहीं दिया। वो तो मुझे जबरन गार्ड रूम में ले गए, वहां मेरे कपड़े उतारे और मेरे साथ रेप किया। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल तक किया, मेरे दोस्त को मारने की बात भी बोली, मेरे माता-पिता को गिरफ्तार करने की धमकी भी दे डाली। उन लोगों ने मेरा एक वीडियो भी बनाया, मुझे कहा गया कि अगर सहयोग नहीं करूंगी तो वीडियो सभी को दिखा दिया जाएगा। जब मैंने रूम से बाहर निकलने की कोशिश की, इन लोगों ने हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- कोलकाता गैंगरेप पीड़िता की पूरी आपबीती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *