यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सांसद पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 मई नियत की गई है। इस दिन पीड़िता की गवाही कोर्ट में होगी।
Trending Videos
17 जनवरी को एक महिला ने सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज सांसद को गिरफ्तार भी किया था। सांसद ने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने सांसद को जमानत दी थी।
इसके बाद पुलिस ने केस में एक और धारा बढ़ाते हुए निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सांसद के पक्ष से दो दिन पूर्व आरोपों को गलत बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई थी। लेकिन, कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी मांग को खारिज करते हुए आरोप तय कर दिए हैं। सांसद की ओर से हाईकोर्ट में आरोप पत्र खारिज किए जाने की अपील की गई है। हालांकि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Spread the love अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 22 नवंबर से होने वाले नॉर्थ जोन क्रिकेट टूर्नामेंट में अब अल फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की टीम नहीं खेल सकेगी। टीम के खेलने पर एआईयू (एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) ने पाबंदी लगा दी है। यह निर्णय दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद अल […]
Spread the love वाराणसी कमिश्नरेट के लंका थाना क्षेत्र स्थित शिवम कॉम्प्लेक्स में डॉ. रुचिका मौर्य (30) ने सोमवार दोपहर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। शाम को लंका पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जुलाई में उनकी इंगेजमेंट और नवंबर में शादी तय थी। पुलिस ने शव […]
Spread the love यूपी के गोंडा जिले के भाजपा अध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद प्रदेश भाजपा ने एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल […]