यूपी के सीतापुर में मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक ईको गाड़ी ने ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि ईको सवार सात लोग घायल हो गए।
Trending Videos
हादसा मछरेहटा थाना क्षेत्र के खैराबाद-कल्ली मार्ग स्थित रूपपुर गांव के पास हुआ। हादसे में साइकिल सवार सोहनलाल (65) की मौत हुई है। वह क्षेत्र के ही रौनामऊ गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि सोहनलाल घर से नैमिषारण्य जाने के लिए निकले थे।
वहीं ईको सवार लोग लखीमपुर के पडुआ थाना क्षेत्र के चचेरा पुरवा के रहने वाले थे। सभी घायल एक ही परिवार के हैं। वह नैमिषारण्य से वापस घर लौट रहे थे। घायलों में सोनू कुमार (22), गंगोत्री पत्नी राम गोपाल (40), गुल्ले पुत्र भगवती (55), रामलली पत्नी राजाराम (56), कमला पत्नी (45), उर्मिला पत्नी हरद्वारी (49) और रमन देवी पत्नी कमलेश (40) शामिल हैं।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया
घायलों को मछरेहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया कि साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Spread the love {“_id”:”68b257db23f296f9d80ffd5e”,”slug”:”kanpur-body-of-crpf-inspector-found-in-car-outside-rpf-police-station-injuries-on-face-burn-marks-on-hands-2025-08-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: आरपीएफ थाने के बाहर कार में मिला सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव, चेहरे-गले पर चोट…तो हाथ पर जले के निशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन के पास पार्किंग में एक कार के अंदर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला है। उनके चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। वे लिवर […]
Spread the love {“_id”:”67a84dbe68449f248f02f955″,”slug”:”the-dead-criminal-was-committing-the-crime-openly-2025-02-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कागजों में मृत…खुलेआम दे रहा लूट और हत्या को अंजाम, 36 मुकदमे हैं दर्ज; हकीकत जान पुलिस भी चकरा गई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पुलिस गिरफ्त में बदमाश। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार राजस्थान का एक बदमाश कागारौल के सोनिगा गांव में रहकर लूट और हत्या जैसी वारदात कर […]
Spread the love बहुआ ब्लॉक के देवगांव के पास सोमवार सुबह निचली गंगा नहर की मुत्तौर माइनर करीब तीन मीटर तक कट गई। इससे नहर का पानी गांव में घुस गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव में ढाई से तीन फीट तक पानी भर गया। आसपास के खेतों में खड़ी लगभग 500 बीघे […]