Sonal Chauhan Dubai Safe India Return
मनोरंजन

Sonal Chauhan Dubai Safe India Return

Spread the love


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान और ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत लौट आई हैं। सोनल ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी के लिए मदद मांगी थी।

अब उन्होंने मुंबई पहुंचने की जानकारी देते हुए भारत सरकार और दुबई प्रशासन को शुक्रिया कहा। सोनल ने युद्ध पर बात करते हुए यह भी कहा कि युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। इससे पहले मंगलवार को UAE में फंसी ईशा गुप्ता ने भी भारत लौटकर भारत सरकार और यूएई प्रशासन का धन्यवाद किया था।

वतन वापसी पर सोनल ने जाहिर की खुशी

सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी वतन वापसी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत वापस आकर वह बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हैं। एक्ट्रेस ने उन सभी फैंस और दोस्तों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनके लिए मैसेज भेजे और दुआएं कीं।

एक्ट्रेस ने कहा कि यह मुश्किल समय जल्द ही खत्म होगा और इलाके में शांति बहाल होगी। ईशा गुप्ता ने भी घर लौटने पर ईश्वर का आभार जताते हुए कहा था कि यह अनुभव हमें असली ताकत का एहसास कराता है।

सोनल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी के लिए मदद मांगी थी।

सोनल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी के लिए मदद मांगी थी।

दुबई प्रशासन की तारीफ की, बोलीं- वहां के लोगों में हिम्मत दिखी

सोनल ने अपनी पोस्ट में दुबई के लोगों और वहां की सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैंने वहां के लोगों का जोश और अपनी सरकार पर अटूट भरोसा देखा। इस संकट के समय में दुबई प्रशासन ने सबको शांत और सुरक्षित रखा। हर चीज को बड़ी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ हैंडल किया गया ताकि वहां मौजूद हर व्यक्ति खुद को सेफ महसूस करे।

ईशा गुप्ता ने भारत लौटकर सुनाई आपबीती

ईशा ने सोशल मीडिया पर बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों के बाद UAE में डर और अफरा-तफरी का माहौल था। कुछ समय के लिए एयरपोर्ट बंद कर दिए गए थे, जिससे यात्री वहीं फंस गए थे। ईशा ने यूएई सरकार, एयरपोर्ट स्टाफ और होटल मैनेजमेंट की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों ने फंसे हुए यात्रियों को तुरंत होटलों में रुकवाया और खाने-पीने का इंतजाम किया।

जंग के बाद दुबई और UAE में फंसी थीं एक्ट्रेसेस

ईरान और इजराइल के युद्ध के बीच ईरान ने दुबई और UAE पर भी मिसाइलों से हमला किया। सुरक्षा कारणों से मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) बंद कर दिया था। दुबई और UAE इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी दौरान सोनल चौहान और ईशा गुप्ता वहां फ्लाइट्स रद्द होने के कारण फंस गईं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *