मेघालय से 23 मई को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के गाजीपुर से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद किया है। वह बदहवास हालत में मिली थी। राजा हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजा की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी।
गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
2 of 9
Sonam raghuwanshi
– फोटो : संवाद
एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात एक से दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
3 of 9
इस वन स्टॉप सेंटर में सोनम को रखा गया
– फोटो : संवाद
अस्पताल में उसने पुलिस को बताया, कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया। सोमवार सुबह सीओ सिटी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे और पूछताछ की। हालांकि सोनम कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। वह बदहवास है।
4 of 9
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी
– फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान सीओ से सोनम सिर्फ अपने भाई से बात करने की रट लगाए थी। इससे पहले रात में ही ढाबा संचालक के फोन से भी सोनम ने भाई से बात की थी।
5 of 9
ढाबा संचालक
– फोटो : संवाद
ढाबा संचालक ने बताया कि महिला रात करीब एक बजे आई। उसने घर पर कॉल करने की बात करते हुए मोबाइल फोन मांगा। फोन पर बात कराने के बाद उसे बैठने के लिए कहा फिर पुलिस को इसकी सूचना दी।
Spread the love 01:29 AM, 11-Feb-2025 Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, धक्का-मुक्की मेडिकल कॉलेज में बढ़ी भीड़, धक्का-मुक्की और पढ़ें 01:29 AM, 11-Feb-2025 Prayagraj News: कारोबारी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, नोट में लिखा- जिंदगी से ऊब गया है मन कानपुर के नरवल की रहने वाली थी मृतका, नवंबर में […]
Spread the love Varanasi News in Hindi: जैतपुरा थाना क्षेत्र के पीलीकोठी कटेहर निवासी बुनकर अब्दुल वहीद अंसारी को साइबर जालसाज ने झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। शनिवार को पीड़ित अब्दुल वहीद ने पुलिस को बताया कि उन्हें क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर एक युवक ने खुद को एचडीएफसी […]
Spread the love सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर बिसावर के गांव विधिपुर में केला देवी कोल्ड के पास 5 अक्तूबर की शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। Source link