Fact Check: मेरठ हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा डांस का वीडियो मुस्कान का नहीं, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: मेरठ हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा डांस का वीडियो मुस्कान का नहीं, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर 40 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है। इंटरनेट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मुस्कान रस्तोगी का है, जिसने मेरठ में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। 

Trending Videos

पीटीआई फैक्ट चेक में वायरल दावा फर्जी निकला। हमारी जांच में पता चला कि वीडियो में ‘मेरे रश्क-ए-कमर’ गाने पर डांस कर रही युवती मुस्कान रस्तोगी नहीं, बल्कि हरियाणा के सोनीपत की पलक सैनी है, जो स्टेज शो जैसे कार्यक्रमों में डांस करती हैं। इस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स गलत दावे से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 21 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए  लिखा, “गौर से देखिए यह वही मुस्कान रस्तोगी है जिसने अपने पति को 15 टुकड़ों में काट दिया है ”  पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें

वहीं, एक अन्य यूजर ने 22 मार्च 2025 को फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “गौर से देखिए ये वही मुस्कान रस्तोगी है जिसने अपने यार #पंडित_साहिल_शुक्ला के साथ मिलकर पति #सौरव_राजपूत को 15 टुकड़ों में काट दिया था.” पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें हरियाणा के सोनीपत की पलक सैनी नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर का पोस्ट मिला, जिसमें वही वीडियो 18 मार्च 2025 को अपलोड किया गया था। पोस्ट का लिंक  और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

इसके अलावा, हमें पलक सैनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई अन्य वीडियो भी मिले। इन सभी वीडियो में वही डांसर पलक सैनी नजर आ रही हैं, जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

पड़ताल के अगले क्रम में हमें पलक सैनी का फेसबुक अकांउट मिला, यहां भी उन्होंने अपने डांस के कई सारे वीडियो अपलोड किए हुए हैं। पोस्ट का लिंक  और स्क्रीनशॉट यहां देखें

आपको मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर लंदन से लौटे अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर उसे ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर दिया। इतना ही नहीं, इस खौफनाक अपराध को अंजाम देने के बाद मुस्कान प्रेमी संग बेफिक्र होकर हिमाचल घूमने निकल गई। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने फुलप्रूफ प्लानिंग की थी।

यूजर्स पलक सैनी के डांस वीडियो को मेरठ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी का बताकर शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो में डांस कर रही लड़की मुस्कान नहीं है। बल्कि हरियाणा के सोनीपत की डांसर पलक सैनी हैं। यूजर्स इस वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *