Fact Check: दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए RSS नेता का वीडियो नागपुर हिंसा से जोड़ा गया, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए RSS नेता का वीडियो नागपुर हिंसा से जोड़ा गया, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार किसी इफ्तार पार्टी में नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि 17 मार्च, 2025 को महाराष्ट्र के नागपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के कुछ घंटों बाद इंद्रेश कुमार ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया। 

अरुण यादव (@ArunKosli) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जिस रात नागपुर मे हिन्दुओं के घरों  और  गाड़ियों को चिन्हित कर के जलाया जा रहा था । उस रात rss के इंद्रेश कुमार मुसलमानों के झूठे  खजूर चाट रहे थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

टी रणजीत सिंह ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करके लिखा “तथाकथित संगठन हिंदुओं के पैसों से मुस्लिम राष्ट्रिय मंच बना कर हिंदुओं की हत्याओं का सौदा कर रहे है। जिस रात नागपुर मे हिन्दुओं के घरों और गाड़ियों को चिन्हित कर के जलाया जा रहा था उस रात rss के इंद्रेश कुमार मुसलमानों के झूठे खजूर चाट रहे थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

पड़ताल 

इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम ने वीडियो के बारे में पता लगाने की कोशिश की। वहां हमें न्यूज एजेंसी एएनआई पर ये वीडियो देखने को मिला। इस विडियो के कैप्शन में लिखा था “Iftar Party में शामिल हुए RSS नेता Indresh Kumar, Dr Umer Ahmed Ilyasi को खुलवाया रोजा” इस वीडियो को 16 मार्च को शेयर किया गया था। 

नागपुर में हिंसा भड़काने की बात करें तो ये हिंसा 17 मार्च को भड़की थी। इफ्तार पार्टी में आरएसएस नेता दिल्ली में शामिल हुए थे। हिंसा की बात करें तो वह महाराष्ट्र के नागपुर में हुई थी। यहां से यह साफ हो जाता है कि वीडियो हिंसा से एक दिन पहले का है। 

आगे जांच करने पर हमें ये वीडियो इंद्रेश कुमार के फेसबुक अकाउंट पर भी देखने को मिला। 15 मार्च को इस पूरी पार्टी का लाइव वीडियो उनके अकाउंट पर मौजूद है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि इंद्रेश कुमार नागपुर हिंसा से पहले इफ्तार दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *