सन वैली कॉन्फ्रेंस में दिग्गजों की ड्रेसिंग का अनूठा विश्लेषण:  मुकाबला बैंक बैलेंस का नहीं ​बल्कि फिट होने का, सादगी से स‍‍ंदेश- वर्चस्व इन्हीं का
अअनुबंधित

सन वैली कॉन्फ्रेंस में दिग्गजों की ड्रेसिंग का अनूठा विश्लेषण: मुकाबला बैंक बैलेंस का नहीं ​बल्कि फिट होने का, सादगी से स‍‍ंदेश- वर्चस्व इन्हीं का

Spread the love


द न्यूयॉर्क टाइम्स. न्यूयॉर्क25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के इदाहो में होने वाले सालाना इवेंट सन वैली कॉन्फ्रेंस में दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक मोगल्स, मीडिया टाइटन्स और इनवेस्टर्स एक अनौपचारिक माहौल में जुटते हैं। ‘बिलियनेयर्स समर कैम्प’ के रूप में चर्चित यह इवेंट नेटवर्किंग का जरिया तो है ही, यहां पर कई बड़ी टेक डील्स व मर्जर की रूपरेखा भी तैयार होती है। इस बार का एजेंडा एआई इंटीग्रेशन और टेक जगत में लॉन्गेविटी रहा। इससे इतर सबसे ज्यादा चर्चा में रही इन दिग्गजों की ड्रेसिंग। फैशन क्रिटिक व स्टाइल एक्सपर्ट वैनेसा फ्रीडमैन ने विश्लेषण किया कि इस पावर ड्रेसिंग के जरिए टेक मुगल्स ने क्या संदेश देने की कोशिश की, पढ़िए…

बिजनेस के साथ सेहत पर नियंत्रण

अमेजन के जेफ बेजोस और कॉइनबेस सीईओ ब्रायन आर्मस्ट्रांग और कुछ सीईओ बहुत ही टाइट टी-शर्ट पहने हुए थे। यह दर्शाता है कि आज का कॉरपोरेट पावर-प्ले सिर्फ बैंक बैलेंस तक सीमित नहीं है। ‘सिक्स-पैक’ और ‘बाइसेप्स’ अब नए स्टेटस सिंबल हैं। सभी की टी-शर्ट्स और पोलो उनकी बाइसेप्स पर ब्लड प्रेशर कफ की तरह कसी हुई थीं। ऐसा लगा मानो सन वैली अब ‘गन वैली’ बन चुकी है, जहां अरबपति यह मुकाबला कर रहे हैं कि कौन सबसे ज्यादा फिट है। संदेश है कि ये दिग्गज सिर्फ कंपनियों को ही बेहतर नहीं कर रहे, बल्कि शरीर और सेहत (जैसे लॉन्गेविटी) पर भी पूरा नियंत्रण रखते हैं।

पहनावा साधारण, प्रभाव असाधारण

एपल में टिम कुक के उत्तराधिकारी जॉन टर्नस, मार्क जुकरबर्ग, सैम ऑल्टमैन और दिग्गज फिल्म निर्माता ब्रायन ग्रेजर साधारण सी टी-शर्ट में दिखे। वैनेसा इसे ‘साइलेंट डॉमिनेंस’ कहती हैं। इन लोगों का महंगे ब्रांड्स (लोएवे या प्राडा) को कैजुअल तरीके से पहनना यह संदेश देता है कि उन्हें पारंपरिक सूट-बूट पहनकर खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। वे इतने शक्तिशाली हैं कि नियमों को अपने हिसाब से तोड़ सकते हैं।

गंभीरता और आत्मविश्वास का संतुलन

जहां बाकी लोग कैजुअल लुक को महत्व दे रहे थे, वहीं ‘नोशन’ के फाउंडर इवान झाओ ग्रे रंग के थ्री-पीस अरमानी सूट, सफेद टी-शर्ट व गोल चश्मे में पहुंचे। जब पूरी भीड़ ‘दिखावटी सादगी’ का मुखौटा पहने थी, तब झाओ ने कॉर्पोरेट गंभीरता और आत्मविश्वास का सटीक संतुलन पेश किया… एक सच्चा विजनरी, जो होड़ में शामिल हुए बिना अलग पहचान बनाता है।

इन दिग्गजों की साझा नेटवर्थ 10 लाख करोड़ रुपए

सन वैली कॉन्फ्रेंस में पहुंचे 200 से ज्यादा दिग्गजों की साझा नेटवर्थ करीब 10 लाख करोड़ रुपए है। ब्लूमबर्ग के अनुसार सन वैली के रिसोर्ट में पहुंची ये ‘समृद्धि’… कतर, यूक्रेन या हंगरी जैसे देशों की कुल जीडीपी से भी अधिक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *