- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (17 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 17 अक्टूबर को मेष राशि वालों का फंसा पैसा वापस मिल सकता है और बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को मार्केटिंग से फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं और विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा होगा।
कन्या राशि के युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है, जो आगे तरक्की में मदद करेगी। मीन राशि के युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने और नौकरी की परेशानियां दूर होने के योग हैं। वहीं सिंह राशि वालों के लिए आमदनी का नया साधन शुरू हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वापसी हो सकती है। लंबे समय से चल रही किसी दुविधा से भी राहत मिलेगी। भविष्य से जुड़े फैसले लेने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। करीबी लोगों से मुलाकात के मौके भी मिलेंगे। नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति बनने पर घबराने के बजाय समाधान खोजें। शांत होकर सोचेंगे तो समस्या उतनी बड़ी नहीं लगेगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। किसी फैसले में असमंजस हो तो घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह लें।
करियर- काम में किसी तरह की लापरवाही न करें। बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोग बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से उलझने से बचें। लव- दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- नकारात्मक सोच से तनाव और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। योग और मेडिटेशन उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- सकारात्मक सोच रखने से सोचा हुआ काम समय पर पूरा होगा। समय खराब करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। युवाओं की किसी चिंता या तनाव का समाधान मिलने से राहत होगी। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदार से विवाद बढ़ सकता है। मौजूदा परिस्थितियों में धैर्य रखना बेहतर होगा। ज्यादा तनाव लेने से स्थिति और मुश्किल लगेगी। फिलहाल किसी तरह का पैसों का लेनदेन न करें।
करियर- कारोबार में अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इसके लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। पार्टनरशिप बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव रह सकता है। लव- घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। मेल-मिलाप से दिनभर की थकान और तनाव कम होगा। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं हैं तो नियमित जांच कराते रहें और समय पर दवाएं लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- नई जानकारियां और समाचार जानने में समय बीतेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, इसलिए इस दिशा में भी प्रयास करें। कोई परेशानी आए तो अपनी समझदारी से काम निकाल पाएंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। परेशान होने के बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखें। युवा किसी लक्ष्य में असफलता मिलने पर तनाव न लें और दोबारा कोशिश करें। परिस्थितियों से बचने के बजाय उनका सामना करें।
करियर- मार्केटिंग से जुड़े कामों से फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। कारोबारी पार्टियों के संपर्क में रहें। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिलने से परेशानी हो सकती है। लव- परिवार का माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों के अच्छे तालमेल से घर में खुशी बनी रहेगी। हेल्थ- जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। राजनीतिक या सामाजिक संपर्कों से फायदा भी हो सकता है। आपकी उपलब्धियों और सेवा से घर के वरिष्ठ लोग प्रसन्न रहेंगे। दिन सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव- लोन या उधार लेने की योजना है तो अपनी क्षमता का ध्यान रखें। आपकी किसी गतिविधि की वजह से घर में गलतफहमी हो सकती है। ज्यादा रोक-टोक न करें और व्यवहार में लचीलापन रखें।
करियर- कारोबार की किसी खास गतिविधि में आ रही रुकावट दूर होगी और नया काम भी शुरू हो सकता है। फिलहाल ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें और मेहनत पर ध्यान दें। अपनी कार्यप्रणाली दूसरों के सामने उजागर न करें। ऑफिस में आपकी अच्छी कार्यशैली से कंपनी को फायदा होगा। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- ज्यादा काम से थकान रहेगी। काम के अच्छे नतीजे मिलने से मानसिक संतोष बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- किसी खास प्रोजेक्ट में निवेश करना बहुत फायदेमंद हो सकता है और भविष्य में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अच्छे मौके को हाथ से न जाने दें। असमंजस हो तो घर के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह लें। नेगेटिव- करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। रिश्ते अच्छे रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। सामाजिक या सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा न लेने से आपके खिलाफ बातें हो सकती हैं।
करियर- कारोबार में कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण फैसला अकेले न लें और टीम के साथ काम करें। आमदनी का नया साधन शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोग किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। लव- परिवार के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे घर में प्रेम और शांति बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बनी रहेगी। हेल्थ- सिरदर्द और माइग्रेन से राहत के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें और हल्का भोजन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या – पॉजिटिव- घर में करीबी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी होगी। कोई फैसला लेने से पहले अपने मन की बात पर ध्यान दें। इससे सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा अपने बारे में ही सोचने से बचें। बच्चों की बातों को शांत तरीके से समझें। जल्दबाजी में लिया फैसला गलत हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। सरकारी कामों में किसी तरह की ढील न दें।
करियर- कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी और ज्यादा मेहनत करनी होगी। युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से राहत और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज उधार देने से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हो सकती है। आपसी तालमेल से समस्या सुलझाएं। लव पार्टनर के साथ समय बिताएं। हेल्थ- सुस्ती और आलस ज्यादा रह सकता है। सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने पसंद के कामों के लिए समय निकालें। इससे बाकी कामों पर बेहतर फोकस कर पाएंगे और अच्छे नतीजे मिलेंगे। बच्चों की समस्याएं सुलझाने में भी आपकी खास भूमिका रहेगी। नेगेटिव- बेवजह के विवादों से दूर रहें और बातचीत में संयम रखें। थोड़ी सावधानी भी तरक्की में मदद करेगी। जल्दबाजी या भावुकता में फैसला लेने से गलती हो सकती है।
करियर- मौजूदा कारोबार में नए काम की योजना पर अमल हो सकता है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें, क्योंकि अच्छे नतीजे कुछ समय बाद मिलेंगे। नौकरी में सहकर्मी आपके खिलाफ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों में समय न दे पाने से गलतफहमी हो सकती है। हेल्थ- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच रखें। गुस्सा और आवेश कम करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- मेहमानों के आने से घर में खुशी रहेगी और उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित होगा, लेकिन पारिवारिक खुशी के सामने यह परेशानी छोटी लगेगी। युवा भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- खुद पर भरोसा रखें और सही समय पर फैसला लें। जरूरत से ज्यादा सोचने में समय खराब न करें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। दूसरों की बातों पर बिना सोचे भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
करियर- काम की संख्या बढ़ाने के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें। ऐसा करने पर बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती है। पार्टनरशिप बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। हेल्थ- डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है तो लापरवाही न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- मीडिया और संपर्कों से नई जानकारियां मिलेंगी, जो फायदेमंद साबित होंगी। अपनी समझदारी से परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन पर भी समय दें। नेगेटिव- रिश्तों में कटुता न आने दें, वरना इसका असर मानसिक शांति पर भी पड़ेगा। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय देने से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। पैसों को लेकर भी कुछ असमंजस रहेगा।
करियर- बिजनेस में चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं के कारोबार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है, जो भविष्य की तरक्की में मदद करेगी। लव- जीवनसाथी की किसी परेशानी को दूर करने में सहयोग करें। इससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। हेल्थ- एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दिनचर्या में एक्सरसाइज और योग शामिल करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है, लेकिन इसका फायदा समय का सही उपयोग करने पर मिलेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार को लेकर चर्चा हो सकती है। भविष्य से जुड़ी किसी योजना पर भी काम शुरू होगा। नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें। गुस्सा और जल्दबाजी बनते काम में रुकावट डाल सकते हैं। व्यवहार में लचीलापन रखें। अनजान लोगों के साथ किसी महत्वपूर्ण तरह का लेनदेन या व्यवहार करने से बचें।
करियर- आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली से कारोबार सुचारु रूप से चलता रहेगा। मशीनरी से जुड़े काम में परेशानी हो सकती है, इसलिए मैकेनिक से अच्छी तरह जांच करवाएं। मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियां सावधानी से करें। लव- परिवार के लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव रहेगा और रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- शारीरिक और मानसिक थकान बनी रह सकती है। मौसम में बदलाव से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता बढ़ेगी। करीबी रिश्तों में चल रहे पुराने गिले-शिकवे भी दूर होंगे। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं और बनते काम में रुकावट आ सकती है। अनजान लोगों से संपर्क करने से बचें। उधार देने से भी बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है।
करियर- बिजनेस में आपके प्रयासों से परिस्थितियां जल्दी अनुकूल होंगी। सहयोगियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी सुनिश्चित कर लें। नौकरी में अतिरिक्त काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- आपसी मतभेदों का असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। स्थिति संभालकर रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- मुंह में छाले या एलर्जी हो सकती है। मसालेदार भोजन से बचें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- पूंजी निवेश की योजना है तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए भी दिन अच्छा है। लंबे समय से चली आ रही चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपनी योजनाएं दूसरों से शेयर न करें, वरना कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। कागजी काम बहुत सावधानी से करें। छोटी गलती भी बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है।
करियर- कारोबार में प्रतिस्पर्धा रहेगी, लेकिन सफलता मिलने के संकेत हैं। कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत मिलेगी। लव- घर का माहौल सुखद और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। हेल्थ- मौजूदा वातावरण को नजरअंदाज न करें। प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और सेहत को लेकर सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9







