Fact Check: पुलिस को धमकाने के स्क्रिप्टेड वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पुलिस को धमकाने के स्क्रिप्टेड वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दो व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जो पुलिस की वर्दी पहने एक आदमी को धमका रहे हैं। बाद में पुलिस वाला दोनों को कमरे से बाहर निकलता हुआ नजर आ रहा है। 

Trending Videos

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति को एक कार्यालय के अंदर एक पुलिस अधिकारी को धमका रहा है। इस वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसमें मदरसा जैसे शब्द का इस्तेमाल भी किया गया है। 

hindu up36 (@Rocky218633) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते हैं, मदरसे छाप, अरेस्ट होना चाहिए।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

सनातन धर्म (मोदी का परिवार) (@Yogendr88364032) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इनकी मानसिकता देखो एक पुलिस वाले से ऐसे बात करते है मदरसे छाप अरेस्ट होना चाहिए।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

प्रवीण सिंह (@galexy_007) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “एक जिहादी की मानसिकता देखिए कैसे पुलिस वाले से बात कर रहा है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 

पड़ताल 

इस वीडियो और दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ये वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला। मौंटी दीपक शर्मा नाम के इस यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का पूरा वीडियो हमें मिला। चैनल पर ये वीडियो 2 मिनट 14 सेकंड का है। इस चैनल पर 2.4 मिलियन फॉलोवर हैं। इस चैनल पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिसमें पुलिस की वर्दी में लोग नजर आ रहे हैं। चैनल पर कई और वीडियो भी हैं, जिसे स्क्रिप्ट करके बनाया गया है। 

चैनल में कई और वीडियो को देखने पर हमने पाया कि पुलिस का वर्दी में दिख रहा किरदार कई और वीडियो में भी अभिनय करता हुआ नजर आ रहा है। 

पड़ताल की नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *