बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो बनाने वाली बारादरी थाना क्षेत्र की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती पर आरोप लगा था कि उसकी टिप्पणी से जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
Trending Videos
एसएसपी कार्यालय की सोशल मीडिया सेल पर मिली शिकायत व मेसेज की जांच जोगी नवादा चौकी प्रभारी कर रहे थे। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर प्रधानमंत्री के वीडियो को आपत्तिजनक बनाकर अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर हिंदू संगठन के लोग नाराज हो गए। जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो वायरल करने वाली जोगी नवादा निवासी अनमोल पुत्री राशिद है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्रवाई से पहले ही अनमोल ने आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा लिया था। बताया जा रहा है अनमोल का पहले भी तमंचे के साथ वीडियो वायरल हो चुका है। युवती के हुक्का पीते हुए भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह फिलहाल काफी समय से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रह रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Spread the love प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्गों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार उन्हें घर बैठे पेंशन मुहैया कराएगी। इसके लिए विभाग की ओर से फोन कर पूछा जाएगा कि आपकी आयु 60 साल हो गई है, क्या आप वृद्धावस्था पेंशन लेना चाहते हैं? सहमति देने पर एक आसान प्रक्रिया के बाद […]
Spread the love 06:28 AM, 15-Jan-2026 Varanasi News: विद्यानिवास कहते थे…रामकथा एक जादू की तरह, विद्वानों ने रखे विचार; दी श्रद्धांजलि Varanasi News: साहित्यकार पंडित विद्या निवास मिश्र के साहित्य पर विद्वानों ने गंभीर विमर्श किया। इसे युवाओं को भी पढ़ने की अपील की। कहा कि विद्या के लेखनी का दायरा बहुत बड़ा है। और पढ़ें […]
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में नाव पर रोजा इफ्तार करने के दौरान बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने के मामले में आठ आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है।इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। छह लोगों को अभी जमानत नहीं मिली है। जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला ने […]