सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 76,500 पर पहुंचा:  निफ्टी 50 अंक ऊपर 23250 पर कारोबार कर रहा; रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

सेंसेक्स 200 अंक चढ़कर 76,500 पर पहुंचा: निफ्टी 50 अंक ऊपर 23250 पर कारोबार कर रहा; रियल्टी शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी

Spread the love


मुंबई35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 76,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 23250 के स्तर पर है। निफ्टी रियल्टी में 2.7% की तेजी है। फार्मा और ऑटो करीब 1% ऊपर हैं।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है।
  • 20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्‍स में 0.22% की गिरावट रही।
  • 20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था

20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *