{“_id”:”679c6d4dcd6348574908b478″,”slug”:”dead-body-of-young-man-thrown-into-drain-400-meters-away-from-his-house-after-murdered-in-sonbhadra-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sonbhadra News: हत्या कर घर से 400 मीटर दूर नाले में फेंका युवक का शव, रात में दादी के साथ सोया था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद लोग – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरी निस्फ गांव में युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से 400 मीटर दूर नाले में पड़ा मिला। युवक के सिर, हाथ, पैर और कमर पर गहरी चोट मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
ये है पूरा मामला
युवक की पहचान अमित कुमार सिंह उर्फ राजा (25) पुत्र संगम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अमित बृहस्पतिवार की रात कुछ सामान लेने नंदू जाटव की गुमटी पर गया था। वहां उसका किसी से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर लौट आया। परिजनों के अनुसार अमित आमतौर पर अपनी दादी के साथ नए घर में सोता था, जबकि परिवार के बाकी सदस्य पुराने घर में रहते थे।
ऐसे में रात में न जाने कब अमित कमरे से बाहर निकला और नाले की तरफ चला गया। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। सुबह राहगीरों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मामले की सूचना पीआरवी पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी, कोतवाल सतेन्द्र सिंह और चौकी इंचार्ज समेत फोर्स पहुंचे।
सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की शंका के आधार पर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Spread the love {“_id”:”67c922047dcfc387d30a79f2″,”slug”:”metro-will-run-to-27-stations-in-agra-before-the-2027-elections-hence-the-deadline-has-been-fixed-2025-03-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Metro: आगरा में 2027 के चुनाव से पहले 27 स्टेशनों तक दौड़ेगी मेट्रो, इसलिए तय कर दी गई समय सीमा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। टेंडर में देरी के कारण तय समय पर निर्माण प्रक्रिया पूरी करने के लिए योजना […]
Spread the love बुधवार से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की सड़कों पर टोल भी महंगा हो जाएगा। ऐसे में नवाबगंज, बाराबंकी के अहमदुपुर टोल, रौनाही टोल सहित सभी टोल से गुजरने वालों को पांच से दस रुपये अधिक खर्च करने होंगे। टोल प्लाजा से 20 किमी की दायरे में गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए […]