Sonu Nigam Responds to FIR and Alleged Ban by Kannada Industry Over Bengaluru Concert Incident
ब्रेकिंग न्यूज़

Sonu Nigam Responds to FIR and Alleged Ban by Kannada Industry Over Bengaluru Concert Incident

Spread the love


बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद के बाद सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान हुए विवाद और फिर FIR के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर भी फैली कि कन्नड़ इंडस्ट्री ने उन्हें बैन कर दिया है। अब इस पूरे मामले के बाद सोनू निगम ने पहला रिएक्शन दिया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनू निगम ने FIR और पूरे विवाद पर सफाई दी है। उन पर आरोप है कि बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान एक छात्र ने कन्नड़ गाने की मांग की, जिस पर सोनू निगम ने उसे डांट दिया था। इसके बाद उन पर कन्नड़ भाषा के अपमान का आरोप लगा और FIR दर्ज हुई।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम बेंगलुरु में हुए कॉन्सर्ट के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। कॉन्सर्ट में सोनू निगम बॉलीवुड गाने गा रहे थे और तभी एक छात्र ने उनसे कन्नड़ गाने की मांग की, लेकिन सोनू निगम के जवाब के बाद बवाल मच गया। सोनू निगम ने उस छात्र को डांटते हुए ये भी कह दिया था कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, इसीलिए पहलगाम में वो हादसा हुआ है।

पहलगाम का नाम लेने की वजह से विवाद बढ़ गया और पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद अब उन पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है। अब सोनू निगम का रिएक्शन सामने आया है और सिंगर ने एक लंबा नोट इंस्टाग्राम में शेयर किया है। सिंगर का कहना है कि वो कोई जवान लड़के नहीं हैं जो किसी का भी अपमान सह लेंगे। सोनू ने यह भी कहा कि वह कर्नाटक पुलिस के साथ जांच में सहयोग करेंगे।

‘इसलिए पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं’, छात्र ने सोनू निगम से की कन्नड़ में गाने की डिमांड, भड़के सिंगर: देख लो सामने कौन खड़ा है

सोनू निगम ने दी सफाई: “मैंने भाषा, संस्कृति और लोगों को बेमिसाल प्यार दिया है”

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

“नमस्कार ??
मैंने भाषा, संस्कृति, संगीत, संगीतकारों, राज्य और लोगों को बेमिसाल प्यार दिया है, सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में।
असल में मैंने अपने कन्नड़ गानों को अपनी दूसरी भाषाओं के गानों से, यहाँ तक कि हिंदी से भी ज़्यादा सम्मान दिया है।
सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो हैं जो इसका सबूत हैं।
मेरे पास कन्नड़ गानों का एक घंटे से ज़्यादा का कलेक्शन है जिसे मैं हर बार कर्नाटक में किसी कॉन्सर्ट के लिए तैयार करता हूँ।”

“मैं कोई जवान लड़का नहीं हूँ जो किसी से अपमान सह ले”- सोनू निगम

सोनू निगम ने आगे लिखा:

“मैं कोई जवान लड़का नहीं हूँ जो किसी से अपमान सह ले।
मैं 51 साल का हूँ, अपनी जिंदगी के दूसरे हिस्से में हूँ और मुझे पूरा हक है कि अगर कोई मेरे बेटे की उम्र का लड़का मुझे हजारों लोगों के सामने सीधे धमकाए, तो मैं बुरा मानूँ।
वो भी भाषा के नाम पर, और वो भी कन्नड़ के नाम पर, जो मेरे काम में मेरी दूसरी भाषा है।
और वो भी कंसर्ट के पहले ही गाने के बाद!
उसने और कुछ लोगों को उकसाया।
उनके अपने लोग भी शर्मिंदा थे और उन्हें चुप रहने के लिए कह रहे थे।
मैंने उन्हें बहुत प्यार से और शांति से कहा कि शो अभी शुरू हुआ है, ये मेरा पहला गाना है और मैं उन्हें निराश नहीं करूँगा,
लेकिन उन्हें मुझे शो वैसे करने देना होगा जैसे मैंने प्लान किया है।
हर कलाकार के पास एक गानों की लिस्ट होती है ताकि म्यूजिशियन और टेक्नीशियन एकसाथ तालमेल में रह सकें।
लेकिन वो लोग हंगामा करने और मुझे बुरी तरह धमकाने पर तुले हुए थे।
अब आप बताइए गलती किसकी थी?”

“मैं देशभक्त हूँ, मुझे नफरत फैलाना पसंद नहीं”- सोनू निगम

उन्होंने आगे लिखा:

“मैं एक देशभक्त हूँ, और मुझे कोई भी भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाए, ये बिलकुल पसंद नहीं।
खासकर जो पहलगाम में हुआ उसके बाद।
मुझे उन्हें समझाना पड़ा, और मैंने समझाया, और हजारों स्टूडेंट्स और टीचर्स ने मेरी बात पर तालियाँ बजाईं।
मामला वहीं खत्म हो गया और मैंने एक घंटे से ज़्यादा कन्नड़ गाने गाए।
ये सब सोशल मीडिया पर है।”

“अब मैं कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूँ फैसला”- सोनू निगम

सोनू निगम ने पोस्ट के आखिर में कहा:

“अब मैं कर्नाटक के समझदार लोगों पर छोड़ता हूँ कि वो फैसला करें कि गलती किसकी थी।
मैं आपका फैसला खुशी से स्वीकार करूँगा।
मैं कर्नाटक की पुलिस और कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करता हूँ और जो भी मुझसे अपेक्षित है, उसका पालन करूँगा।
मुझे कर्नाटक से जो दिव्य प्रेम मिला है, उसे मैं हमेशा संभाल कर रखूँगा,
चाहे आपका फैसला कुछ भी हो, मैं कोई बुराई नहीं रखूँगा।”

सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज, बेंगलुरु कॉन्सर्ट में कन्नड़ समुदाय का अपमान करने का आरोप

क्या है पूरा मामला?

सोनू निगम का बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कॉन्सर्ट था। इस दौरान एक छात्र ने उनसे कन्नड़ गाने की मांग की। सोनू निगम का कहना है कि उसने धमकी भरे लहजे में यह मांग की थी। सोनू ने इसे पहलगाम हमले से जोड़ा, जिसके बाद कुछ लोग नाराज हो गए। प्रो-कन्नड़ संगठनों ने सोनू निगम पर भाषा और संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। खबर ये भी आई कि कन्नड़ फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री ने सोनू निगम पर बैन लगा दिया है हालांकि इस बैन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘पहलगाम में जब पैंट उतारी गई…’, बेंगलुरु कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी पर सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बवासीर बन जाता है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *