S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई:  BBB- से बढ़ाकर BBB किया, अगले 3 साल में GDP ग्रोथ 6.8% रहने की उम्मीद
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई: BBB- से बढ़ाकर BBB किया, अगले 3 साल में GDP ग्रोथ 6.8% रहने की उम्मीद

Spread the love


नई दिल्ली1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ग्लोबल ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है।

S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। सरकार लगातार अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, जिसे फिस्कल कंसॉलिडेशन कहते हैं। इसके अलावा, भारत का आर्थिक विकास भी तेजी से हो रहा है, जो इस अपग्रेड का बड़ा कारण है।

  • BBB- क्या है : सबसे निचली “इन्वेस्टमेंट ग्रेड” रेटिंग। इसका मतलब है कि कर्ज चुकाने की क्षमता ठीक है, लेकिन आर्थिक दिक्कतों में थोड़ा जोखिम हो सकता है। निवेश सुरक्षित, पर सीमित भरोसा।
  • BBB क्या है: ये BBB- से एक कदम ऊपर। कर्ज चुकाने की क्षमता अच्छी, जोखिम कम, और निवेशकों का भरोसा थोड़ा ज्यादा।

भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था S&P के अनुसार महामारी के बाद भारत ने 2022 से 2024 के बीच औसतन 8.8% की GDP ग्रोथ हासिल की, जो एशिया-पैसिफिक में सबसे ज्यादा है। वहीं अगले तीन साल में औसत 6.8% ग्रोथ की उम्मीद है।

रेटिंग बढ़ने का भारत को क्या फायदा होगा? इसका मतलब ये है कि दुनिया भर के निवेशकों का भारत पर भरोसा बढ़ेगा, क्योंकि रेटिंग बेहतर होने से भारत को कर्ज लेना आसान और सस्ता हो सकता है। साथ ही, ये दिखाता है कि भारत की इकोनॉमी सही दिशा में जा रही है। S&P ने ये भी कहा कि वो अभी और जानकारी जुटाएंगे, और भविष्य में रेटिंग को और बेहतर करने पर विचार कर सकते हैं।

S&P एक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P यानी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स एक ग्लोबल रेटिंग एजेंसी है, जो दुनिया भर के देशों, कंपनियों और संस्थानों की आर्थिक सेहत का आकलन करती है। आसान भाषा में कहें तो ये एक ऐसी संस्था है जो किसी देश या कंपनी को “रिपोर्ट कार्ड” देती है, ताकि ये पता चले कि उनकी आर्थिक स्थिति कितनी मजबूत या कमजोर है।

वर्ल्ड बैंक ने GDP ग्रोथ का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा वर्ल्ड बैंक ने जून में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6.3% पर बरकरार रखा था। पिछले वर्ष यह 6.5% थी। अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमान को जनवरी के 6.7% से घटाकर 6.3% कर दिया था।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में भारत की 2026-27 की वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक ने यह भी कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *