Sumbul Touqeer gets angry over Ashnoor’s eviction from Bigg Boss 19 | बिग बॉस-19 से अशनूर के एविक्शन पर भड़कीं सुंबुल तौकीर: कहा- रूल सिर्फ बहाना है, तान्या ने धक्का मारा था, तब क्या आंखों में पट्टी बांधकर बैठे थे
मनोरंजन

Sumbul Touqeer gets angry over Ashnoor’s eviction from Bigg Boss 19 | बिग बॉस-19 से अशनूर के एविक्शन पर भड़कीं सुंबुल तौकीर: कहा- रूल सिर्फ बहाना है, तान्या ने धक्का मारा था, तब क्या आंखों में पट्टी बांधकर बैठे थे

Spread the love


11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले वायलेंस करने के आरोप में अशनूर कौर को शो से एविक्ट कर दिया गया है। अशनूर के एविक्शन के बाद अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं सुंबुल तौकीर भड़क गई हैं। उन्होंने इस फैसले को गलत बताया है।

सुंबुल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें तान्या मित्तल अशनूर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सुंबुल लिखती हैं-

QuoteImage

बिग बॉस का रूल तो सिर्फ बहाना है, नहीं तो वापस तो अर्चना (गौतम) भी आई थी। लात तो तान्या ने भी मारी थी। अशनूर को धक्का भी तो तान्या ने ही मारा था। तब क्या ये आंखों में पट्टी बांधकर बैठे थे।

QuoteImage

इसके बाद अगली स्टोरी में सुंबुल ने ये भी साफ किया है कि वो वायलेंस को सपोर्ट नहीं करती हैं, बल्कि वो शो की हिपोक्रेसी के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘इससे पहले कि कोई मुझ पर आए और कहे कि मैं हिंसा को सपोर्ट कर रही हूं, तो सुन लो, अशनूर का एविक्शन तभी फेयर होता अगर हर हाथ उठाने वाले कंटेस्टेंट को बाहर किया जाता। मैं बात कर रही हूं इस पाखंड (हिपोक्रेसी) की। अचानक से नियम इतने प्यारे कैसे हो गए?’

अशनूर पर लगे थे तान्या को मारने के आरोप

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क रखा गया था। टास्क के अनुसार, हर कंटेस्टेंट को गले में लकड़ी का पल्ला रखना था, जिसमें पानी के दो बर्तन बांधे गए थे। कंटेस्टेंट को वो पानी लेकर ट्रैक पार करना था, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स को उन्हें रोकने की कोशिश करनी थी।

जब अशनूर ट्रैक पर पहुंचीं, तो तान्या मित्तल और शहबाज उनके बर्तन खाली करने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही अशनूर के बर्तन से पानी गिरा, उन्होंने पूरी ताकत के साथ गले पर रखा हुआ लकड़ी का पल्ला तान्या की ओर फेंका, जो उनकी गर्दन पर आकर लगा।

तान्या पल्ला लगते ही शॉक हो गईं और ये देखकर वहां मौजूद शहबाज की भी चीख निकल गई। इसके बावजूद अशनूर का बिहेवियर सख्त रहा और उन्होंने कहा कि ये जानबूझकर नहीं किया।

शो से टास्क का वीडियो सामने आने के बाद से ही शो के फैंस वायलेंस करने पर अशनूर को एविक्ट किए जाने की मांग कर रहे थे। अशनूर के खिलाफ तुरंत कोई एक्शन नहीं लिया गया, हालांकि वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने ये मुद्दा उठाया और घर का नियम तोड़ने पर अशनूर को शो से बाहर कर दिया।

शो से जाते हुए अशनूर बेहद भावुक नजर आईं। वो फूट-फूटकर रो पड़ीं और उन्होंने घर में रहने की इच्छा जाहिर की, हालांकि उन्हें शो छोड़ना पड़ा। बता दें कि गौरव खन्ना ने टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर फिनाले वीक में जगह बना ली है। अशनूर के अलावा शहबाज को भी शो से एविकट किया जा रहा है। वीकेंड के बाद अब अमाल मलिक, तान्या मित्तल, मातली चहर, फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना फिनाले में पहुंचे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *