sunita williams return nasa puja yagna gujarat cousin brother
ब्रेकिंग न्यूज़

sunita williams return nasa puja yagna gujarat cousin brother

Spread the love


Sunita Williams Return: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी हो रही है। उन्होंने अपने साथी यात्री बुच विल्मोर के साथ स्पेसएक्स के एयरक्राफ्ट में सवार होकर इंटरनेशनल अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कह दिया है। दोनों ही वहां पिछले 9 महीने से फंसे थे। अगर मौसम सही रहता है तो शाम तक उनका विमान फ्लोरिडा के तट पर उतर सकता है। उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर भारत में भी प्रार्थनाओं का दौर जारी है। गुजरात में उनके पैतृक गांव में परिवार भी उनका इंतजार कर रहा है। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने बहन के लौटने की खबरों पर खुशी जताई है।

गुजरात में सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेश रावल ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि वह देश का गौरव हैं। दिनेश राव ने न्यूज एजेंसी ANI से बात की और कहा, “परिवार में उनकी मां, भाई और बहन सहित सभी लोग खुश हैं कि वह घर वापस आ रही हैं। हमारा पूरा परिवार खुश है और बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।”

आज की बड़ी खबरें

सुनीता की वापसी के लिए परिवार कर रहा प्रार्थना

सुनीता विलियम्स को लेकर उनके भाई दिनेश रावल ने कहा कि हमने उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करना शुरू कर दिया है और कई मंदिरों में गए हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। वह देश का गौरव हैं। हम उनकी वापसी के लिए ‘यज्ञ’ कर रहे हैं और उनकी वापसी पर मिठाइयां बांटेंगे।

सुनीता विलियम्स का इंतजार… यहां जानें जब कल्पना चावला लौट रही थीं, तब क्या हुआ?

पीएम मोदी ने लिखा पत्र

सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की बेटी की मेजबानी करना खुशी की बात होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।

बता दें कि बुत विल्मोर और सुनीता विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे,लेकिन अब उन्हें वापस लाने का ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर क्या चुनौतियां हैं? इसे समझने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *