Sunny Deol & Pooja Deol Spotted At Mumbai Airport; Actor Asks Paparazzi For Space
मनोरंजन

Sunny Deol & Pooja Deol Spotted At Mumbai Airport; Actor Asks Paparazzi For Space

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता सनी देओल अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों को बहुत कम मौकों पर एक साथ देखा जाता है। इससे पहले कपल को 2023 में उनके बेटे करण देओल की शादी में एक साथ देखा गया था।

एयरपोर्ट पर सनी देओल अपनी पत्नी के लिए इंतजार करते और उन्हें सम्मान के साथ आगे जाने का रास्ता देते दिखे। इस दौरान पैपराजी लगातार दोनों की फोटो क्लिक कर रहे थे। यह देख सनी देओल ने पैपराजी से कहा ‘थोड़ी देर के लिए तो छोड़ दो यार’।

एयरपोर्ट पर दिखा जेंटलमैन अंदाज मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में सनी देओल ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू जींस, सफेद स्नीकर्स और काले चश्मे में नजर आए। उनके हाथ में एक छोटा ट्रैवल बैग भी था। वहीं उनकी पत्नी पूजा देओल ने बेज रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।

एयरपोर्ट पर गाड़ी से उतरने के बाद सनी देओल तेजी से आगे बढ़े, लेकिन सिक्योरिटी गेट पर पहुंचकर वे रुक गए। उन्होंने वहां खड़े होकर उन्होंने अपनी पत्नी पूजा का इंतजार किया। जब पूजा वहां पहुंचीं, तो सनी ने उन्हें पहले आगे जाने का रास्ता दिया।

हमेशा अपनी प्राइवेसी बनाए रखता है कपल सनी देओल और पूजा देओल अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। दोनों की शादी 1980 के दशक में हुई थी। यह वह समय था जब सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार नहीं बने थे। पति की इतनी बड़ी कामयाबी और स्टारडम के बावजूद पूजा देओल ने हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखी। वे किसी भी फिल्मी पार्टी या इवेंट में नजर नहीं आती हैं।

इससे पहले कपल को 2023 में उनके बेटे करण देओल की शादी में एक साथ देखा गया था।

इससे पहले कपल को 2023 में उनके बेटे करण देओल की शादी में एक साथ देखा गया था।

लाइमलाइट दूर रहती हैं देओल परिवार की महिलाएं देओल परिवार में केवल पूजा ही नहीं, बल्कि घर की अन्य महिलाएं भी जानबूझकर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी सालों से मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से एक दूरी बनाकर रखती हैं। इसी तरह सनी देओल की दोनों बहनें विजेता देओल और अजिता देओल भी पूरी तरह से अपनी प्राइवेट लाइफ जीती हैं। उन्हें भी कभी फिल्मी गलियारों या पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं देखा जाता है।

सनी देओल की दोनों बहनें विजेता देओल और अजिता देओल।

सनी देओल की दोनों बहनें विजेता देओल और अजिता देओल।

इन फिल्मों में दिखेंगे सनी देओल अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों की तैयारी में लगे हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ और एक्शन फिल्म ‘गबरू’ का भी हिस्सा हैं। फिल्म ‘गदर 2’ की बड़ी सफलता के बाद सनी देओल के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनकी शूटिंग आने वाले दिनों में पूरी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *