surabhi das slams pakistani actors | ‘न घर की न घाट की’: माहिरा खान, हानिया आमिर पर भड़कीं एक्ट्रेस सुरभि दास, कहा- सिर उठाकर काम मांगने आ जाते हैं
मनोरंजन

surabhi das slams pakistani actors | ‘न घर की न घाट की’: माहिरा खान, हानिया आमिर पर भड़कीं एक्ट्रेस सुरभि दास, कहा- सिर उठाकर काम मांगने आ जाते हैं

Spread the love


10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑपरेशन सिंदूर पर हानिया आमिर, माहिरा खान और सजल अली जैसी पाकिस्तानी कलाकारों की प्रतिक्रिया को लेकर एक्ट्रेस सुरभि दास ने कड़ी फटकार लगाई है। एक्ट्रेस सुरभि दास ने इंस्टाग्राम स्टोरी में हानिया आमिर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “तुम तो बहन बोलो ही मत, बॉलीवुड के गाने गाकर भारतीय दर्शकों की भीख मांगते हो, शर्म नहीं आती तुम्हें? हर दो दिन में तुम भारतीय दर्शकों के लिए पोस्ट करती हो। तुम वाकई हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए भीख मांग रही थी। अब अचानक गुस्सा आ रहा है, क्योंकि तुम्हारा हिंदी फिल्मों में काम करने का सपना टूट गया?”

सुरभि ने यह भी कहा, ” जब हमारे लोग मारे गए तो तुम्हें ये दर्द और गुस्सा क्यों नहीं आया? तुम्हें बुरा इसलिए लग रहा है क्योंकि एक बच्चे की मौत हुई। वैसे तुम्हारे लोगों ने पहलगाम में 12 साल के बच्चे का सिर फोड़ दिया था, तब तुम्हें दर्द क्यों नहीं हुआ? वो बच्चा नहीं था। अब पाकिस्तान हिंसा की बात करेगा। देखते रहो क्योंकि अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।”

माहिरा खान को सुरभि ने दिया करारा जवाब वहीं, सुरभि ने माहिरा खान पर निशाना साधते हुए कहा, “ये आधे समय तो भारत में रहती थीं, ताकि काम मिल सके. अब अचानक देशभक्ति जाग गई है. मुझे आप पर शर्म आती है कि आपने अपने देश के खिलाफ कुछ नहीं कहा जब वो लोग मासूम लोगों को मार रहे थे. शर्म आनी चाहिए आपको कि आपने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगा. हम मर जाएंगे, लेकिन पाकिस्तानी फिल्में नहीं करेंगे. बहन, हम वहां क्रिकेट भी नहीं खेलते और आप यहां सिर उठाकर काम करने आती हैं. शर्म आनी चाहिए आपको क्योंकि आप न घर की हैं और न घाट की.”

सजल अली पर भी सुरभि दास ने बोला हमला साथ ही फिल्म ‘मॉम’ में एक्ट कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली पर भी सुरभि दास ने हमला बोला। सुरभि ने कहा, “ये लोग क्या बकवास कर रहे हैं भाई? अब उन्हें याद आया है कि आम लोगों को नहीं मारना चाहिए। अरे भाई हमारे 26 लोगों को क्यों मारा? वे तो अपने परिवार के साथ कश्मीर में सिर्फ क्वालिटी टाइम बिताने गए थे…उनका क्या दोष था??? अब बहुत बुरा लग रहा है, तब किसी ने कुछ क्यों नहीं कहा?

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागे थे। इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। इस पर पाकिस्तानी कलाकारों हानिया आमिर, माहिरा खान और सजल अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *