Teaser of film Housefull 5 removed from YouTube | फिल्म हाउसफुल 5 का टीजर यूट्यूब से हटा: मोफ्यूजन स्टूडियो ने किया कॉपीराइट क्लेम, 6 जून को रिलीज होने वाली है फिल्म
मनोरंजन

Teaser of film Housefull 5 removed from YouTube | फिल्म हाउसफुल 5 का टीजर यूट्यूब से हटा: मोफ्यूजन स्टूडियो ने किया कॉपीराइट क्लेम, 6 जून को रिलीज होने वाली है फिल्म

Spread the love


8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के टीजर को कॉपीराइट स्ट्राइक की वजह से यूट्यूब से हटा दिया गया है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म का टीजर 30 अप्रैल को रिलीज किया गया था।

कॉपीराइट स्ट्राइक मोफ्यूजन स्टूडियोज की तरफ से किया गया है। यूट्यूब पर फिल्म के टीजर को क्लिक करने पर एरर के साथ मोफ्यूजन स्टूडियो के कॉपीराइट का मैसेज दिख रहा है। अभी तक ये साफ नहीं है कि मोफ्यूजन स्टूडियो के कॉपीराइट क्लेम का आधार क्या है।

फिल्म के टीजर को 30 अप्रैल को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। टीजर को 10 दिन के अंदर मिलियन में व्यूज मिले थे। हालांकि, फिल्म का टीजर अब भी अक्षय कुमार, जैकलीन, रितेश देशमुख के इंस्टाग्राम पर मौजूद है। टीजर में ‘हाउसफुल 5’ के शानदार स्टारकास्ट के साथ बैकग्राउंड में हनी सिंह और सिमर कौर का गाया गाना लाल परी दिखाया गया था।

मल्टीस्टारर ये कॉमेडी फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज में एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है। फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में जुटी हुई है। बता दें कि मोफ्यूजन एक भारतीय रिकॉर्ड लेबल है, जो दिलजीत दोसांझ और जैस्मीन सैंडलस जैसे कलाकारों के गाने बनाने के लिए जाना जाता है।

वहीं, फिल्म की बात करें तो ये हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कई और एक्टर भी नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा मूवी में श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितन धीर जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *