Swara Bhaskar said- Kangana’s politics includes her personal statements | स्वरा भास्कर बोलीं-कंगना की राजनीति में उनके निजी बयान शामिल: साथ काम करने पर कहा- अभी कोई संयोग नहीं है
मनोरंजन

Swara Bhaskar said- Kangana’s politics includes her personal statements | स्वरा भास्कर बोलीं-कंगना की राजनीति में उनके निजी बयान शामिल: साथ काम करने पर कहा- अभी कोई संयोग नहीं है

Spread the love


12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वरा भास्कर का कहना है कि कंगना रनोट की राजनीति में उनके निजी विचार शामिल होते हैं। वहीं उनका मानना है कि राजनीति एक सामाजिक, सामूहिक बदलाव लाने का प्लेटफॉर्म है।

स्वरा ने यह भी बताया कि वे कभी किसी चीज को न नहीं कहती हैं। लेकिन फिलहाल उनकी लाइफ में ऐसा मौका नहीं आने वाला, जहां उन्हें कंगना के साथ काम करना पड़े।

‘कंगना ने राजनीति में हमेशा निजी मुद्दों को शामिल किया है’

बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में स्वरा ने कहा, ‘मेरा जब भी कंगना के साथ कम्पेरिजन होता है, तब मैं कहती हूं कि दोनों लोग वोकल हो सकते हैं। दोनों लोग राजनीति को लेकर मुखर हो सकते हैं। लेकिन कंगना की राजनीति में उनके निजी बयान शामिल होते हैं।’

‘उन्होंने हमेशा अपने निजी मुद्दों को शामिल किया है। चाहे बॉलीवुड के लोगों के साथ उनके निजी बवाल रहे हों, चाहे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका जो रोल रहा हो। इसके बाद भी वे अब जिस तरह की बातें करती हैं। किसान आंदोलन पर उनके जो विचार हैं। मतलब कि उनकी पूरी राजनीति यह है कि निजी रूप से खुद को केंद्रित करना।’

स्वरा बोलीं- मुझे नहीं लगता कि बॉलीवुड के लोग खराब हैं

स्वरा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरे लिए राजनीति एक सामाजिक, सामूहिक बदलाव लाने का प्लेटफॉर्म है। मुझे नहीं लगता है कि मैंने आज तक कभी ऐसी राजनीति की है, जहां खुद को केंद्रित किया हो। मेरी राजनीति यह नहीं है कि मुझे काम नहीं मिलता है। मैंने इस चीज को एक्सेप्ट कर लिया है। मैं तो फिल्मों में काम पाने के लिए कोई मोर्चा नहीं निकाल रही हूं। मुझे नहीं लगता है कि बॉलीवुड के लोग बहुत खराब हैं।’

स्वरा ने कहा कि उन्हें लगता है कि कंगना या बाकी जो एक्ट्रेसेस होती हैं, वे बहादुर होती हैं। जबकि मेल एक्टर्स बहुत सेफ खेलते हैं।

कंगना के साथ काम करने पर बोलीं स्वरा

बातचीत के दौरान स्वरा से पूछा गया कि क्या वे कंगना के साथ दोबारा काम करेंगी। इस पर उन्होंने कहा- मैं कभी भी न नहीं कहती। हालांकि अभी साथ काम करने का कोई संयोग नहीं है।

बताते चलें, कंगना और स्वरा ने ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में स्वरा ने कंगना की बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया हे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *