खाड़ी देशों में जारी युद्ध के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाथरस जिले में व्यवसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति लगभग ठप हो गई है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल व्यवसायिक सिलिंडरों की नई आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुराने स्टॉक के सहारे काम चलाया जा रहा है। हालांकि यह स्टॉक […]
Tag: hathras news in hindi
Hathras: छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश में ट्यूशन टीचर दोषमुक, होमवर्क न करने पर डांटा तो बच्ची ने लगाया था आरोप
छह वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में जेल गए ट्यूशन शिक्षक को न्यायालय ने दोष मुक्त कर दिया है। साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने यह निर्णय दिया है। दरअसल 16 अक्तूबर 2024 को कक्षा दो की छात्रा गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। […]
Hathras News: पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
हाथरस में चंदपा के गांव कोका में 7 मार्च शाम को एक 35 वर्षीय महिला ने पति से विवाद के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। मामले में कोतवाली में शिकायत नहीं की गई है। Trending […]
Hathras News: 26 दिन से धरने पर पंकज धवरैया, पीएम का पिंड दान करने-अवैध कब्जे के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज
यूजीसी के नए नियम व एससी-एसटी कानून को वापस लिए जाने की मांग लेकर एक माह से कंचन नगर में धरने पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ प्रधानमंत्री का पिंड दान करने तथा हरिआई अस्पताल में अवैध कब्जा करने के आरोप में दो अलग-अलग […]
Hathras: नाले में मिला भाजपा नेता का शव, हत्या की आशंका, पत्नी को ससुराल छोड़ निकले थे, उसके बाद घर नहीं लौटे
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया बहादुर गढ़ी में 5 मार्च की दोपहर को गांव के बच्चों ने पुलिया के नीचे गंदे नाले में बाइक सहित एक युवक का शव देखा। युवक की पहचान देवा यादव (24 वर्ष) पुत्र सूरतराम यादव निवासी गांव गढ़िया के रूप में हुई। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई […]
Hathras: सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज
हाथरस में सासनी कोतवाली अंतर्गत गांव बसगोई में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। साथ ही हथियार भी चले। इस दौरान दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, […]
सुहागरात के दिन पति पर हमला: शादी के चार दिन बाद गई दुल्हन व प्रेमी पर रिपोर्ट, महिला ने वीडियो किया जारी किया
शादी के चार दिन बाद प्रेमी के साथ गई दुल्हन के खिलाफ हाथरस कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला से फोन पर बात की थी, जिसके बाद उसने आने का आश्वासन दिया था। महिला के न लौटने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। महिला पर नशीला पदार्थ देकर घर […]
Hathras: सुहागरात पर हुआ झगड़ा, पास आने पर पत्नी ने चाकू से किया हमला, तीन दिन बाद प्रेमी संग गई
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला में चार दिन पहले विदा होकर आई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब वह नहीं मिली तो ससुरालियों ने नशीला पदार्थ देने तथा 11 लाख रुपये के जेवरात ले जाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत कर दी। नई बस्ती नाई का […]
Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक में लगी आग, निकाह के तीन दिन बाद युवक की मौत
हाथरस के हतीसा पुल पर 19 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राॅली ने […]
UP Board: दिव्यांग बेटी को पीठ पर बैठाकर परीक्षा दिलाने पहुंचा पिता, हादसे में कट गई थी टांग, देख भावुक हुए सब
आज से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। सिकन्दराराऊ के आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक पिता अपनी दिव्यांग बेटी को हाई स्कूल की परीक्षा दिलवाने अपनी पीठ पर बैठाकर पहुंचा। यह देखकर वहां सभी भावुक हो गए। विद्यालय स्टाफ ने बालिका को उसकी सीट तक पहुंचाया। मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी प्यारेलाल […]
सैन्यकर्मी हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में 5 फरवरी को चन्द्रा फार्म हाउस के पास सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामिया आरोपी हेमन्त की 16 फरवरी को एसओजी और सादाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया […]
Jayant Chaudhary: अमेरिका से न आलू आएगा और न गेहूं, विदेश जाएगी किसानों की उपज
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि व्यापार समझौते पर स्पष्ट किया कि अमेरिका से आलू आने वाला नहीं है, गेहूं नहीं आने वाला, धान नहीं आने वाला और न ही वहां से सब्जियां या दूध आने वाला है। भारत आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ चुका है और अब भारतीय […]
Health: पेट के कीड़े छीन रहे बच्चों की एकाग्रता, पढ़ाई में नहीं लगता मन, रुक रहा मानसिक व शारीरिक विकास
बच्चों के पेट में मौजूद कीड़े न सिर्फ उनके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रहे हैं, बल्कि उनकी एकाग्रता भंग कर उन्हें पढ़ाई में भी पीछे ढकेल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इससे बच्चे कुपोषित तो हो ही रहे हैं, साथ ही इसका सीधा असर मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। हालात यह है कि […]
Hathras Accident: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, सिकंदराराऊ सिविल बार एसोसिएशन सचिव की मौत
एटा रोड हाईवे पर 13 फरवरी सुबह 11 बजे गांव रतभानपुर के समीप सिकन्दराराऊ सिविल बार एसोसिएशन के सचिव बृषभान सिंह चौहान अपने गांव से बाइक पर सिकंदराराऊ आ रहे थे, तभी उन्हें पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को […]
बालक की मौत पर बवाल: मुरसान में थाने पर पथराव के बाद पुलिस का खौफ, घरों पर ताले लगाकर भागे लोग
मुरसान कस्बे में 8 फरवरी को सड़क हादसे में बालक यश की मौत के बाद हुए बवाल के बाद से पुलिस मोहल्ला किला मढ़ैया में लगातार दबिश दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में तोड़फोड़ भी की है। पुलिस कार्रवाई के डर से लोग घरों पर ताले लगाकर भाग गए […]
पत्नी ने साझा किया भावुक वीडियो: हमलावरों ने मारीं 10 गोलियां, वे तड़पते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे
सैन्यकर्मी अखिलेश की हत्या के मामले में उनकी पत्नी निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि उनके पति को 10 गोलियां मारी गईं, वे तड़पते रहे और लोग वीडियो बनाते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें अस्पताल […]
सैन्य कर्मी की हत्या: ताबड़तोड़ फायरिंग के आगे विफल रहे बचाव के प्रयास, सामने आ रहा प्रेम संबंधों का विवाद
मरने से पहले सैन्य कर्मी अखिलेश ने बचने के लिए काफी जद्दोजहद की। कई मिनट तक उन्होंने हमलावरों का सामना किया, लेकिन ताबड़तोड़ फायरिंग के आगे सारे प्रयास विफल रहे। सीएचसी पर जब उन्हें लाया गया तो बांयी कनपटी पर जख्म वाला हिस्सा काला था, जो कि बारूद प्रतीत हो रहा था। इससे साफ है […]
Hathras: चिकित्सक से निकलवाया अपना खून, यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उससे लिखा खत
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 28 जनवरी को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव राम ठाकुर ने राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा पत्र बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा। राम ठाकुर ने बताया कि 28 जनवरी की सुबह उन्होंने अपने घर पर चिकित्सक को बुलाया और […]
Potato: रूस की लैब में खरा उतरा 3797 और सूर्या आलू, चिप्सोना फेल, हाथरस को मिला चार लाख पैकेट का आर्डर
लाजवाब स्वाद की पहचान बनाए 3797 और सूर्या किस्म का आलू रूस की अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशाला में पास हो गया है और उसने बिना किसी शर्त के इसके आयात को मंजूरी दे दी है। चिप्सोना का सैंपल फेल हो गया है। एपिडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि अब देश […]
हाथरस सत्संग हादसा: नहीं हुआ कोई गवाह पेश, अगली सुनवाई 15 जनवरी को, हादसे में हैं 676 गवाह
हाथरस के बहुचर्चित सत्संग हादसे में 8 जनवरी को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में सुनवाई हुई, लेकिन कोई गवाह पेश नहीं हुआ। न्यायालय ने अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तिथि नियत की है। उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 […]
प्रोफेसर कांड: महिला चिकित्सक के हुए बयान, पुलिस ने लैपटॉप-मोबाइल से बरामद किए थे यौन शोषण के वीडियो
हाथरस में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं का यौन शोषण किए जाने के मामले में 2 जनवरी को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में सुनवाई हुई। यहां सातवें गवाह के रूप में महिला चिकित्सक के बयान दर्ज किए गए। मुकदमे का ट्रायल तेजी से चल रहा है। पीसी बागला महाविद्यालय में भूगोल के विभागाध्यक्ष और मुख्य अनुशासन अधिकारी […]
Accident: सासनी के कांवड़ियों को महाराष्ट्र में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन लोग हुए घायल, एक गंभीर
हरिद्वार से कांवड़ लेकर रामेश्वरम के लिए निकले सासनी के गांव समामई निवासी कांवड़ियों को 2 जनवरी की दोपहर नागपुर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश (40) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। शुक्रवार को हादसे की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया। सासनी के […]
Hathras: महिलाओं के पीछे जेसीबी को दौड़ाया, किशोरी को कुचलने का प्रयास, कई महिलाएं घायल
सादाबाद के ऊंचागांव में खनन स्थल से मिट्टी उठाकर ले जा रहीं कुछ महिलाओं के पीछे चालक ने जेसीबी दौड़ा दी, जिससे जेसीबी की चपेट में आकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई व अन्य कई महिलाएं जख्मी हो गईं। आरोप है कि किशोरी को कुचलने का प्रयास किया गया। घायल महिलाओं को […]
मुंह भी देखने को नहीं मिला: लापता अग्निवीर सचिन पौनिया को किया मृत घोषित, परिवार की उम्मीदें टूटीं
उत्तराखंड के हर्षिल में बादल फटने के बाद लापता हुए मुरसान क्षेत्र के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनिया (23) का शव अभी तक नहीं मिला है। इस कारण उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी के एसडीएम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है, जिससे परिवार के लोगों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है। Trending Videos […]
Swachh Bharat Mission: कचरा प्रबंधन केंद्र का ताला खुलवाया, उपलों को हटाकर कराई गई सफाई
सादाबाद की ग्राम पंचायत भुर्रका के गांव गढ़ी राधे स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) पर पाथे जा रहे उपले और उसकी दुर्दशा के संबंध में 19 दिसंबर को प्रकाशित खबर पर प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने न केवल आरआरसी सेंटर का ताला खुलवाया, बल्कि उसके बाहर पाथे गए उपलों को हटवाकर सफाई भी कराई। […]




























