भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से रामनगर में रीजनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित है। इसके निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी खासियत यह होगी कि इसमें एक साथ 5000 से अधिक छात्र जल परिवहन से जुड़े रोजगार का प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
Tag: Varanasi Hindi Samachar
Varanasi News Today: काशी नरेश की कार में टक्कर मारने पर एफआईआर, सोना तस्करी के आरोपियों को भेज जेल; खबरें
निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को मेसेज भेज रहा बिजली निगम बिजली निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ता जिनके स्मार्ट मीटर का बिल निगेटिव में चल रहा है। उनको मैसेज भेजकर जल्द से जल्द बिल जमा करने को कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए कि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी नए निर्देश के अनुसार […]
LPG Crisis: वाराणसी में सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन, शादी-समारोह से मिड-डे मील तक असर; वसूली की शिकायत
वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ रही है। शादी-समारोह से लेकर मिड-डे मील तक यह संकट असर डाल रहा है। बड़े कार्यक्रमों में लोग सिलिंडर के साथ-साथ लकड़ी और कोयले की भी खरीदारी शुरू कर रहे हैं। कई एजेंसियों पर नोकझोंक की भी शिकायतें आ रही हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि […]
Varanasi Top News: छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी प्रधानाध्यापक को मिली जमानत, गंगा में मिला युवक का शव; खबरें
जनपद में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जिला न्यायालय परिसर से जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि प्रचार वाहन आम लोगों को राष्ट्रीय […]
UP: शंकराचार्य ने मां गंगा का पूजन कर किया गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का शंखनाद, आज लखनऊ के लिए कूच
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को काशी में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध के शंखनाद की शुरुआत कर दी। उन्होंने साधु-संतों के साथ केदारघाट पर मां गंगा की विधिवत पूजा की। शनिवार को सुबह श्रीचिंतामणि गणेश और संकटमोचन मंदिर में पूजा करने के बाद यात्रा लखनऊ के लिए शुरू होगी। शंकराचार्य चार दिनों में […]
UP Politics: नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना राजनीति में बहुत बड़ा निर्णय, वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम
काशी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फैसला था कि वह राज्यसभा जाएं। उनके ऊपर किसी प्रकार का दबाव नहीं दिया गया। यह राजनीति में निर्णय बहुत ही बड़ा है और जिन्होंने यह निर्णय लिया है वह देश के बड़े नेता हैं। बिहार के […]
प्यार, धोखा और कत्ल: प्रेमी को बुलाया, फिर भाई-भाभी और पति के साथ मिलकर मार डाला; चेहरे पर इसलिए डाला तेजाब
बलिया के रसड़ा कोतवाली के चिलकहर नत्थोपुर लोहटा मार्ग पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त 19 दिन बाद हो गई। वह आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता था। प्रेमिका ने पति, भाई-भाभी सहित पांच लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव के चेहरे पर तेजाब डालकर खेत में फेंका था। पुलिस लाइन सभागार में रविवार […]
वाराणसी में रूट डायवर्जन: कल सात घंटे तक पड़ाव और राजघाट की तरफ से नहीं जाएंगे मालवाहक, ये है वजह
डोमरी में पौधरोपण कार्यक्रम में वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सात घंटे राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा […]
Holi 2026: पांच दिन बाद होली, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग 180 के पार; मुश्किल में यात्रियों का सफर
होली में अब केवल पांच दिन का समय बचा है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। त्योहार पर घर आने के लिए कई लोगों ने महीने भर पहले से आरक्षण कराया था, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे यात्री हैं जिन्हें स्लीपर से […]
अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म
महामना की बगिया अब अपराध की बगिया बन रही है। छात्र रौशन मिश्रा पर चार राउंड फायरिंग और पांच पर हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में दर्ज प्राथमिकी की घटना कोई नई बात नहीं है। बिरला हॉस्टल के छात्र गौरव सिंह बग्गा की हत्या, चंदन की लकड़ी की तस्करी, आयुर्वेद संकाय के पास चाय […]
UP Crime: दो जिला बदर सहित पांच आरोपियों ने बीएचयू में बरसाईं गोलियां, 40 छात्रों के खिलाफ भी प्राथमिकी
बीएचयू के बिरला ए हॉस्टल के पास छात्र रौशन मिश्रा पर शनिवार की रात चार गोलियां बरसाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ लंका थाने में देर रात नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों में सासाराम निवासी पीयूष कुमार तिवारी, ऋषभ, तपस, क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय शामिल हैं। क्षितिज उपाध्याय और अभिषेक उपाध्याय […]
Varanasi News Today: हादसों में दो मौत, एक खुदकुशी, भाजपा नेता समेत नौ पर एफआईआर का आदेश समेत प्रमुख खबरें
जंसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार महिला की इलाज के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बेनीपुर निवासी सियाराम की पत्नी सोनी देवी भतीजी शिवानी के साथ दवा लेने जंसा के बड़ौरा बाजार गई थीं। लौटते समय हीरापुर गेट से 500 मीटर आगे […]
BHU Hospital: एमएस ने एमसीएच विंग से बाहर फिंकवाईं जांच किट, फाइलें और आलमारी; विभागाध्यक्ष से दुर्व्यवहार
बीएचयू अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर एमसीएच विंग में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि अस्पताल के एमएस प्रोफेसर डॉ. केके गुप्ता ने हेपेटाइटिस, एचआईवी जांच वाले कमरे में रखी जांच किट, जरूरी फाइलें, जांच के अन्य उपकरण सहित अन्य सामान बाहर फिंकवा दिए। जब यह कार्रवाई की गई तब स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग […]
न्याय की कीमत: गवाही के पांच रुपये, महंगाई 2026 की, भत्ता 1976 का; कोर्ट आने वाले गवाहों की सूची लंबी
अदालत में गवाही देने आइए, दिन भर वक्त दीजिए, धमकियां झेलिये और बदले में पाइए सिर्फ पांच रुपये। 50 साल पहले बनी उत्तर प्रदेश परिवादी और साक्षी दंड न्यायालय व्यय भुगतान नियमावली आज भी जस की तस है। 2.63 लाख आपराधिक मामलों के बोझ तले दबी न्याय व्यवस्था में गवाह ही सबसे अहम कड़ी हैं, […]
CM Yogi Visit: फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, विकास परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंतिम सप्ताह में काशी आएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वह रोपवे और गंजारी स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे उनमें कमिश्नरी आवास परिसर में बनने वाले मंडलीय […]
Cough Syrup Case: अमित की ताकत के बूते सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना शुभम, वर्चस्व के लिए दिखाई राह
{“_id”:”6992bb33dde7ba6abd0f300c”,”slug”:”shubham-jaiswal-became-cough-syrup-king-of-sapt-sagar-dawa-mandi-due-to-sp-leader-amit-strength-in-varanasi-2026-02-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Cough Syrup Case: अमित की ताकत के बूते सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना शुभम, वर्चस्व के लिए दिखाई राह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} कफ सिरप तस्करी का आरोपी अमित यादव और शुभम जायसवाल – फोटो : अमर उजाला विस्तार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को सिरप का किंग सपा नेता अमित यादव ने बनाया था। […]
Childhood Cancer Day: बीएचयू में पांच साल में 38 बच्चों का ट्रांसप्लांट, हर साल 200 नए मरीज; ऐसे बरतें सावधानी
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जद में बच्चे बहुत तेजी से आते जा रहे हैं। पिछले पांच साल में बीएचयू में एक दो नहीं बल्कि 38 कैंसर ग्रसित बच्चों का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया। इसमें 15 से अधिक बच्चों की उम्र 4 से 14 साल रही है। चिंता की बात यह है कि वाराणसी […]
Valentine Survey: काशी के युवाओं को अरेंज्ड मैरिज पर ज्यादा भरोसा, 62 ने माना जाति को भी देंगे अहमियत
अमर उजाला ने वैलेंटाइन डे पर एक गूगल फार्म सर्वे किया। उसमें कुछ सवाल पूछे गए। 262 प्रतिभागियों में से 177 लोगों ने माना कि अरेंज्ड मैरिज सबसे सफल रिश्ता है, जबकि लव मैरिज को सिर्फ 73 लोगों का समर्थन मिला। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे में शामिल 153 युवा (18-35 वर्ष) थे, लेकिन […]
अली अकबर हत्याकांड: 10 फीट जमीन के लिए विवाद, 27 साल में तीन बार भड़का दंगा; 13 से ज्यादा की गई जान
मुबारकपुर क्षेत्र में शिया-सुन्नी दंगे के दौरान हुए अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को इस घटनाक्रम में 12 लोगों को दोषी करार दिया। दोषियों में तीन सगे भाई हैं। सुनवाई के दौरान चार आरोपियों की मौत हो चुकी है। […]
UP Crime: प्रधान के फर्जी लेटर पैड से खुलवाते थे म्यूल खाते, एक्सेस कंट्रोल में लेकर खाली कर देते थे अकाउंट
ट्रोजन और एसएमएस फार्वर्ड आधारित एपीके फाइल भेजकर बैंक खातों से 42 लाख 50 हजार की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना के साथ शातिर साइबर अपराधियों को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमीम अंसारी, फकरुद्दीन उर्फ निरंजन, नसीम अंसारी, शाहबुद्दीन […]
Exclusive: 235 साल बाद प्रदेश के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में जुलाई से अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई, जानें- खास
उत्तर प्रदेश के पहले राजकीय कॉलेज क्वींस इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। कॉलेज के इतिहास में 235 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब बच्चे हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई करेंगे। कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों को यह […]
UP: सॉरी, फॉरगिव अस… लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी
{“_id”:”698b0fb0bd86c925bb00a18f”,”slug”:”two-people-including-woman-committed-suicide-in-hotel-at-varanasi-2026-02-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सॉरी, फॉरगिव अस… लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Feb 2026 09:39 AM IST Varanasi News: वाराणसी जिले में स्थित एक होटल में भाई-बहन ने चेकआउट से पहले खुदकुशी […]
Varanasi Traffic Jam: पांच साल में 110 प्रयोग, 13 आईपीएस, 21 पीपीएस फिर भी बनारस जाम
आध्यात्मिक नगरी काशी में कमिश्नरेट बनने से पहले और पांच साल बाद भी शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पाई। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सैकड़ों बार बैठकें हुईं, 110 से ज्यादा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयोग किए गए। आमजन, व्यापारियों और अन्य वर्गों से सुझाव मांगे गए। फीडबैक […]
कफ सिरप: पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जब्त होगा पासपोर्ट; पांच अन्य पर होगी कार्रवाई
भदोही जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्मों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने की तैयारी है। पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा। इससे पहले पांच […]
अमर उजाला के श्रेष्ठ प्रधान: गांव की तस्वीर बदलने वाले हाथ हुए सम्मानित, 120 प्रधानों को मिला मान
वाराणसी जिले में अंधरापुल के निकट स्थित होटल रीजेंसी में शुक्रवार को अमर उजाला के श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के 120 प्रधानों को मुख्य अतिथि स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें दस ऐसे प्रधानों की कहानियां मंच से साझा […]



























