{“_id”:”696b02f90af72b7b950140a5″,”slug”:”income-tax-raids-on-ghee-manufacturers-jewellery-worth-over-20-crore-seized-2026-01-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tax Raid: नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, 20 करोड़ से ज्यादा के आभूषण…अब तक मिली इतनी रकम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भोले बाबा धौलपुर ग्रुप के एक ही ठिकाने से 20 करोड़ से ज्यादा के आभूषण मिले। इसके साथ ही करोड़ों रुपये की रकम भी टीम को मिली है। आयकर का कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही।
सूर्य नगर स्थित भोले बाबा डेयरी ग्रुप के आवास पर आयकर सर्वे। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धौलपुर फ्रेश ब्रांड से घी बनाने वाले भोले बाबा डेयरी ग्रुप समेत खाद्य उत्पाद क्षेत्र से जुड़े देशभर के पांच कारोबारियों की फर्मों पर आयकर के छापे दूसरे दिन भी जारी रहे। दो दिन की कार्रवाई के दौरान आयकर अधिकारियों को अकेले भोले बाबा मिल्क फूड्स धौलपुर ग्रुप के एक ठिकाने से अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी व हीरे के आभूषण मिल चुके हैं। अन्य ठिकानों पर भी टीमें आभूषणों का मूल्यांकन करने में जुटी हैं।
Trending Videos
साथ ही सभी जगह मिले बहीखातों का मिलान ई-वे बिल, टोल प्लाजा और आवासीय व कारोबारी परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये किया जा रहा है। वहीं, धौलपुर ग्रुप के अलावा टीमें मिलावटी घी बनाने के आरोपों में घिरी दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट्स और पोद्दार मिल्क प्रोडक्ट्स फर्म और उनके उत्पादों को कई जिलों में खपाने वाले बीकानेर के आशीष अग्रवाल ग्रुप और जोधपुर के मलानी ग्रुप के भी ठिकानों पर मिले दस्तावेजों की जांच जारी है। सूत्रों का कहना है कि इन सभी जगहों से आयकर टीमों को करोड़ों रुपये की नकदी भी मिली है। हालांकि जांच में जुटी टीमों की रेड पूरी होने तक आयकर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
Spread the love बेटी के जन्मदिन पर 28 फरवरी को सौरभ के साथ मुस्कान और बेटी पीहू ने जमकर डांस किया था। इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जन्मदिन मनाने के अलावा सौरभ के मेरठ आने का कारण यह भी था कि वह अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लेगा। इसके बाद वह वापस लंदन […]
Spread the love Notice to 119 political parties: बीते छह वर्षों में प्रदेश में किसी भी प्रकार का चुनाव न लड़ने वाले 119 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इन्हें 21 जुलाई तक जवाब देना है। Source link
Spread the love उत्तर प्रदेश के कई मुख्य डाकघर मुख्यालयों को 18 मार्च को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरे संदेश के बाद यहां तस्वीर महल चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में सघन चेकिंग कराई गई। डेढ़ घंटे तक चले तलाशी व चेकिंग अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। इस दौरान डाकघर के अंदर व बाहर […]