THE रैंकिंग 2025 में देश की 4 यूनिवर्सिटी:  पहली बार एजुकेशन ‘ओ’रिसर्च को मिली जगह; हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 14वें साल भी टॉप पर
शिक्षा

THE रैंकिंग 2025 में देश की 4 यूनिवर्सिटी: पहली बार एजुकेशन ‘ओ’रिसर्च को मिली जगह; हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 14वें साल भी टॉप पर

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 4 Universities Of The Country Included In The World Reputation Ranking

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 की नई लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में चार इंडियन यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc) भारत का टॉप रैंकिंग इंस्टीट्यूट है। इसके साथ ही IIT दिल्ली, IIT मद्रास और एजुकेशन ‘ओ’ रिसर्च इंस्टीट्यूट भी इसमें शामिल हैं।

सभी इंस्टीट्यूट्स की रैंकिंग में आई गिरावट

2023 में जारी की गई रैंकिंग की तुलना में सभी इंडियन इंस्टीट्यूट्स की रैंकिंग में गिरावट आई है। IISc बेंगलुरु जो बीते साल 101-125 रैंक पर था, अब 201-300 रैंक पर है। इसी तरह IIT दिल्ली और IIT मद्रास की रैंक में भी गिरावट आई है। शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान इस साल पहली बार इस रैंकिंग में शामिल हुआ है। ये 201-300 रैंक पर है।

38 देशों की 300 यूनिवर्सिटीज शामिल

टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 में एजुकेशन रेपुटेशन रैंक जारी की है। टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में इस साल 38 देशों के 300 इंस्टीट्यूट्स को पहली बार छह पॉइंट्स के बेसिस पर रैंक दी गई है।

  • रिसर्च वोट काउंट
  • टीचिंग वोट काउंट
  • रिसर्च पेयर वाइज कम्पेरिजन
  • टीचिंग पेयर वाइज कम्पेरिजन
  • रिसर्च वोटर डायवर्सिटी
  • टीचिंग वोटर डायवर्सिटी

14 साल से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉपर

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लगातार 14वें साल THE वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग में नंबर वन बना हुआ है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर है। 2015 के बाद से यूके के किसी इंस्टीट्यूट की ये टॉप रैंक है।

ऑक्सफोर्ड मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के साथ टॉप पर है। वहीं यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आखिरी है। इसमें 10 में छह इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स स्टेट के कैंब्रिज शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स स्टेट के कैंब्रिज शहर में स्थित विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है।

10 नए देशों को भी मिली रैंकिंग

चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी ग्लोबली आठवें नंबर पर है। LMU म्यूनिख, KU ल्यूवेन, सोरबोन यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी, हांगकांग यूनिवर्सिटी और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी सभी टॉप 50 में शामिल हैं।

इस साल मलेशिया और पोलैंड समेत दस नए देशों को इस रैंकिंग में एंट्री मिली है। इसके अलावा उप-सहारा अफ्रीका को 2022 के बाद पहली बार अपनी एकेडमिक रेपुटेशन के लिए पहचान मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में होने जा रही GIS समिट:30 से ज्‍यादा देश शामिल होंगे, रिकॉर्ड रजिस्‍ट्रेशन हुए; जानें हर जरूरी जानकारी

भोपाल मप्र में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 24-25 फरवरी को होने वाली है। इस समिट में इंवेरस्टर्स आंत्रप्रेन्योर और ऑफिसर्स शामिल होंगे। मध्य प्रदेश सरकार इस समिट को हर साल आयोजित करती है। इस साल 24-25 फरवरी को ये समिट भोपाल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित होगा। पूरी खबर पढ़ें...

रेलवे में डमी कैंडिडेट से भर्ती:आपसी विवाद के बाद पति ने की शिकायत; जमीन गिरवी रखकर दिए 15 लाख, जांच के बाद पत्नी सस्पेंड

राजस्थान में रेलवे भर्ती में एक डमी कैंडिडेट का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। राजस्थान के करौली जिले के नादौती गांव में रहने वाले मनीष मीना ने अपनी पत्नी को डमी कैंडिडेट के जरिए रेलवे में नौकरी दिलाई। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *