The Great Indian Kapil Show में सलमान खान ने तलाक और एलिमनी पर कह दी बड़ी बात-Salman Khan said something big on divorce and alimony In The Great Indian Kapil Show
मनोरंजन

The Great Indian Kapil Show में सलमान खान ने तलाक और एलिमनी पर कह दी बड़ी बात-Salman Khan said something big on divorce and alimony In The Great Indian Kapil Show

Spread the love


कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बार ये शो और भी मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस सीजन में अर्चना पूरन सिंह के साथ पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आने वाले हैं। वो लगभग 6 साल बाद शो में बतौर परमानेंट गेस्ट वापसी कर रहे हैं। फैंस काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब TGIKS के पहले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसके बाद दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है, क्योंकि पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आने वाले हैं। उनका जो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें वो तलाक और एलिमनी के बारे में जोक करते नजर आ रहे हैं।

क्लिप में सलमान खान रिलेशनशिप और तलाक के बारे में बोल रहे हैं। सलमान खान जो खुद अब तक सिंगल हैं, वो कपिल शर्मा के शो में शादी ना करने के फायदे और तलाक के कारण पर बात करते दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं, “पहले लोग एक दूसरे के लिए त्याग करते थे। अब रात को एक टांग आ जाती है तो उसपर तलाक हो जाता है। खराटे ले लेते हैं तो तलाक हो जाता है। छोटी सी गलतफहमी पर तलाक हो जाता है। चलो तलाक हो गया, उसके बाद वो आधे पैसे लेकर चली जाती है।”

वीडियो में सलमान खान और कपिल शर्मा के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं। सभी सलमान की बात सुनकर जोर से हंसते हुए दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो क्लिप काफी छोटा है, इसलिए ये समझ पाना मुश्किल है कि सलमान ये बात किस संदर्भ में बोल रहे हैं।

सलमान खान के फैंस उनके विचारों से काफी प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में एक्टर की तारीफ की है, तो वहीं कुछ यहां धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक का जिक्र कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही वो अपने विचारों में बहुत स्पष्ट हैं, लेकिन वो कभी भी एक बुद्धिजीवी की तरह दिखावा नहीं करते।” अन्य लोगों ने अभिनेता से सहमति जताई।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 3, 21 जून को प्रीमियर होगा। मेकर्स ने अभी तक इसका ट्रेलर जारी नहीं किया है। फिलहाल फैंस इस शो के ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *