Twinkle Khanna made Farah Khan cry | फराह खान को ट्विंकल खन्ना ने रुलाया था: एक्ट्रेस ने कहा – मैंने तुम्हें रुलाया, इसलिए तुम बड़ी स्टार बनीं
मनोरंजन

Twinkle Khanna made Farah Khan cry | फराह खान को ट्विंकल खन्ना ने रुलाया था: एक्ट्रेस ने कहा – मैंने तुम्हें रुलाया, इसलिए तुम बड़ी स्टार बनीं

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में नजर आईं। इस शो में अनन्या पांडे भी उनके साथ शामिल हुईं।

बातचीत के दौरान अनन्या ने बताया कि फिल्म पति पत्नी और वो के सेट पर वो रो पड़ी थीं और इसकी वजह फराह खान थीं। इस पर फराह मुस्कुराईं और कहा, “जिस भी हीरोइन को मैं शूट पर रुलाती हूं, वो बाद में बड़ी स्टार बनती है।”

इस पर ट्विंकल खन्ना ने कहा, “आपने मुझे भी रुलाया था, लेकिन मैं तो बड़ी स्टार नहीं बनी।” फराह ने जवाब दिया, “क्योंकि तुम नहीं रोई थीं, तुमने तो मुझे रुला दिया था।” ट्विंकल हंसते हुए बोलीं, “सही कहा, मैंने तुम्हें रुलाया और तुम बड़ी स्टार बन गईं।”

फराह ने कहा, “बिल्कुल, तुमने उल्टा किया।” फिर ट्विंकल ने कहा, “तुम्हारा सारा यूट्यूब फेम मेरे कारण है।” जिस पर फराह ने जवाब दिया, “हां, ये सब तुम्हारी वजह से है।”

शो में फराह ने फिल्म पति पत्नी और वो में अनन्या के साथ किए गए गाने की शूटिंग का जिक्र किया। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर भी थे। फराह ने बताया, “मैंने गाना अंखियों से गोली मारे शूट किया था। उस दिन मैंने दोनों (भूमि और अनन्या) को खूब नचाया था। आखिर में मैंने मजाक में कहा था -‘अब तुम दोनों को IV ड्रिप लगवानी पड़ेगी, एक नानावटी हॉस्पिटल से और दूसरी लीलावती हॉस्पिटल से।'”

अनन्या ने कहा, “मुझे लगा था कि क्योंकि मैं सबको बचपन से जानती हूं, तो सब बहुत अच्छे से पेश आएंगे, लेकिन उस दिन मैं सेट से रोते हुए निकली।”

बता दें कि काजोल और ट्विंकल का शो 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। अनन्या और फराह से पहले इस शो में सलमान खान-आमिर खान, वरुण धवन-आलिया भट्ट, अक्षय कुमार-सैफ अली खान, गोविंदा-चंकी पांडे, जाह्नवी कपूर-करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा-मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *